Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया की मां ने एल्विश यादव को सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'उसकी हिम्मत नहीं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 27, 2023, 08:34 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने कुछ समय पहले आशिका भाटिया के कपड़ो को लेकर कमेंट किया था, उन्होंने आशिका के कपड़ों को हद से छोटा बताया था, जिसके बाद अब आशिका की मां ने एल्विश को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इस कमेंट के लिए यूट्यूबर को खरी खोटी सुनाई है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने एक साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले ही दोनों एक दूसरे के दुश्मन थे, आशिका तो एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाने वाली थीं, मेकर्स को लगा था कि दोनों के बीच घर में भी दुश्मनी देखने को मिलेगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ, घर में कदम रखते ही दोनों ने एक दूसरे से सुलह कर ली और मनीषा रानी व अभिषेक मल्हान के साथ एक टीम बना ली। अब मेकर्स का प्लान बर्बाद हो गया है। इस बीच एल्विश यादव के कुछ दिनों पर आशिका के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। एल्विश ने उनके कपड़ों को हद से ज्यादा छोटा करार दे दिया था। जिस पर अब आशिका की मां ने एल्विश की लताड़ लगाई है।

Elvish Yadav and Aashika Bhatia

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav and Aashika Bhatia

End of Feed