Anupama 27 July Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि समर वनराज पर भड़कते हुए कहता है की मुझे मम्मी की तरह अच्छा बनने की कीमत नहीं चुकानी है। इसी दौरान डिंपी तोषु की बेरोजगार होने का मजाक बनाती है, जिस पर किंजल उसे खरी खोटी सुनाती है। वहीं दूसरी तरफ गुरु मां को नकुल समझाता हैं की बदला लेने के बाद भले ही अनुपमा आपको माफ कर देगी, लेकिन आप खुद को नहीं कर पाएंगी।
काव्या के उड़ेंगे रंग
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा डिंपी समर से कहेगी की उसने कुछ गलत नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर वनराज समर को लेकर टेंशन में आ जाएगा, वो काव्या से कहेगा की भले समर बड़ा हो गया है लेकिन है तो बच्चा ही। ऐसे में काव्या उसे कहती है की समर बच्चा नहीं रह गया है, उसके साथ जोर जबरदस्ती ना करो। इसी दौरान वनराज काव्या से उसके बेबी शावर को लेकर बात करता है, तभी उसके होश उड़ जाते हैं। वहीं दसूरी तरफ बरखा काव्या के बेबी शावर को लेकर आपत्ति जताती है। जिसे सुन अनुज उससे कहेगा की अगर आपको नहीं आना तो मत आइएगा।
अनुपमा को लगेगा डर
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अनुपमा को समर के खोने का डर सताता रहेगा। वहीं दूसरी ओर मालती देवी को छोटे बच्चे का का सपना देखती है। वो उसे देख परेशान हो जाती है और कहती है कि 'मेरे मन में ये ख्याल कैसे आया'। अनुपमा मालती देवी को एक बहुत ही बड़ा मैसेज लिखकर भेजती है कि ये मां कभी कमजोर नहीं पड़ेगी। लेकिन ये शिष्य शर्मिंदा है, इसी को देख मालती देवी गुस्से में आग बबूला हो जाती है।
