टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: आशिका भाटिया की मां ने एल्विश यादव को सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'उसकी हिम्मत नहीं'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 27, 2023, 08:34 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव ने कुछ समय पहले आशिका भाटिया के कपड़ो को लेकर कमेंट किया था, उन्होंने आशिका के कपड़ों को हद से छोटा बताया था, जिसके बाद अब आशिका की मां ने एल्विश को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इस कमेंट के लिए यूट्यूबर को खरी खोटी सुनाई है।

Image

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav and Aashika Bhatia

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने एक साथ वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले ही दोनों एक दूसरे के दुश्मन थे, आशिका तो एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवाने वाली थीं, मेकर्स को लगा था कि दोनों के बीच घर में भी दुश्मनी देखने को मिलेगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ, घर में कदम रखते ही दोनों ने एक दूसरे से सुलह कर ली और मनीषा रानी व अभिषेक मल्हान के साथ एक टीम बना ली। अब मेकर्स का प्लान बर्बाद हो गया है। इस बीच एल्विश यादव के कुछ दिनों पर आशिका के कपड़ों को लेकर विवादित बयान दिया था। एल्विश ने उनके कपड़ों को हद से ज्यादा छोटा करार दे दिया था। जिस पर अब आशिका की मां ने एल्विश की लताड़ लगाई है।

एल्विश यादव पर फूटा आशिका की मां का गुस्सा

इंडियन फोरम से बात करते हुए आशिका की मां ने कहा, ‘लड़कियों के कपड़ों पर कमेंट करने का आपके पास कोई अधिकार नहीं हैं, कि वह छोटे हैं या बड़े हैं। उसके अंदर हिम्मत नहीं हैं, कि वह उसके मूंह पर जाकर ये बात बोल सके, इसी लिए पीठ पीछे बात कर रहा है। मस्ती मजाक अलग बात होती है, लेकिन किसी के कपड़ों को लेकर ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए।’

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article