टीवी मसाला

Bigg Boss 18 की प्रीमियर डेट आई सामने! इस दिन से टीवी पर दस्तक देगा सलमान खान का शो

Bigg Boss 18 premiere date: बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के बाद फैंस को अब सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। अब इन खबरों के बीच बिग बॉस 18 की प्रीमियर डेट सामने आई हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 premiere date

Bigg Boss 18 premiere date: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए गया शो बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हो गया है। बता दें इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल ने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होने के बाद फैंस को अब बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। बता दें बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आया। इसलिए इस सीजन को आगे हफ्ते तक भी नहीं बढ़ाया गया। अब सभी सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 18 के प्रीमियर डेट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बिग बॉस 18 से जुड़ी खबर लेकर आए हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

खबर आ रही है कि सलमान खान की होस्टिंग में बिग बॉस 18, अक्टूबर 5 से जियो सिनेमा पर प्रीमियर होगा। सभी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स शो में भाग लेने वाले कन्टेस्टन्ट की खोज में लगे हुए हैं। यह शो कलर्स टीवी पर आएगा साथ ही ओटीटी पर जियो सिनेमा पर देखा जाएगा। शो हमेशा की तरह सोमवार से लेकर शुक्रवार 10 बजे और वीकेंड का वार का एपिसोड शनिवार-रविवार 9 बजे से देखा जाएगा।

रिपोर्टस के मुताबिक बिग बॉस 18 में भाग लेने वाले कुछ कन्टेस्टन्ट जे नामों की बात करें तो अर्जुन पटेल, करण पटेल, समीरा रेड्डी, सुरभि ज्योति, पूजा शर्मा, शोएब इब्राहीम, दलजीत कौर, अभिषेक मलहान, दीपिका आर्या, डोली चाईवाला, कृतिका मालिक आदि। हालांकि अभी तक बिग बॉस 18 के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article