Bigg Boss Marathi 6 की विनर बनीं Tanvi Kolte, सलमान के शो वाले राकेश-विशाल को ग्रैंड फिनाले में दी करारी मात

Bigg Boss Marathi 6 Winner: शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 को अपना विनर मिल गया है। तन्वी कोल्ते ने इस शो की चमचमाती हुई ट्रॉफी को अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ उन्हें क्या क्या मिला? आइए बताते हैं।

Bigg Boss Marathi 6 Tanvi Kolte: रितेश देशमुख का मराठी बिग बॉस को अपना नया विनर मिल गया है। बिग बॉस मराठी 6 का बीती रात ही ग्रैंड फिनाले हुए, जिसमें तन्वी कोल्ते (Tanvi Kolte) ने शो की ट्रॉफी को अपने नाम करके फैंस को खुश कर दिया है। तन्वी ने इस शो के ग्रैंड फिनाले में राकेश बापत और विशाल कोटियन को करारी मात दी, जो पहले बिग बॉस हिंदी का भी हिस्सा रह चुके हैं। राकेश और विशाल बिग बॉस हिंदी में भी ट्रॉफी जीतने में चूक गए थे। तन्वी को इस शो की ट्रॉफी के साथ साथ 15 लाख रुपये प्राइज मनी, एक इलेक्ट्रिक स्कूटर और 10 लाख रुपये की डायमंड ज्वेलरी वाउचर मिला है। (ये भी पढ़ें: कैंसर के कारण बदला Dipika Kakar का रूटीन, गंभीर बीमारी में उपवास रख रही हैं एक्ट्रेस; खुद बताई वजह)

Bigg Boss Marathi 6 winner Tanvi Kolte

Bigg Boss Marathi 6 winner Tanvi Kolte (instagram- photo credit)

ग्रैंड फिनाले में इन पांच ने बनाई जगह

बिग बॉस मराठी सीजन 6 (Bigg Boss Marathi 6) के ग्रैंड फिनाले में कुल पांच कंटेस्टेंट्स ने जगह बनाई थी। कई बड़े सेलिब्रेटीज के साथ शुरू हुए इस शो के ग्रैंड फिनाले में तन्वी कोल्ते, विशाल कोटियन (Vishal Kotian), राकेश बापट (Raqesh Bapat) के साथ साथ अनुश्री माणे और दीपाली सईद ने जगह बनाई थी, लेकिन अनुकश और दीपाली टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए थे। ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी की सीधी टक्कर तन्वी और राकेश बापट के बीच हुई थी, जिसमें तन्वी ने ट्रॉफी को अपने नाम किया और राकेश बापट को हार का मुंह देखना पड़ा। (ये भी पढ़ें: Taara के बाद अब लंबे समय से चल रहे इस TV शो पर कैंची चलाएगा स्टार प्लस, TRP के चक्कर में मेकर्स को लगा चूना)

Bigg Boss Marathi 6 winner Tanvi Kolte (instagram- photo credit)

कैसी रही तन्वी कोल्ते की बिग बॉस जर्नी

बता दें कि बिग बॉस मराठी सीजन 6 में तन्वी कोल्ते काफी बेबाक कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। शो में उनकी जितनी दोस्ती मशहूर हुईं, उतनी हुई दुश्मनी भी मशहूर हुईं। वह पंगा लेने वाले को छोड़ती नहीं थीं। वह शो के हर टास्क में काफी दमदार अंदाज में हिस्सा लेती थीं और उसे पूरा भी करती थीं। इस शो में तन्वी को टास्क क्वीन और धाकड़ गर्ल जैसे नाम मिले। कई बार शो में रितेश देशमुख ने उनकी तारीफ भी की है।

बिग बॉस मराठी के विनर्स

बता दें कि तन्वी कोल्ते बिग बॉस मराठी की दूसरी फीमेल विनर हैं। इससे पहले बिग बॉस मराठी सीजन 1 को मेघा धड़े ने जीता था, जिसके बाद मेल कंटेस्टेंट के नाम शो की ट्रॉफी रही। सीजन 2 की ट्रॉफी को शिव ठाकरे ने जीता था। इसके बाद विशाल निकम सीजन 3, अक्षय केलकर सीजन 4 और सूरज चवन सीजन 5 के विनर बने थे।

End of Feed