Priyanka Chahar Choudhary ने Ankit Gupta के साथ मनाया जन्मदिन , गोवा में एन्जॉय करने पहुंचे स्टार

Ankit Gupta Birthday Celebration : हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। अंकित और प्रियंका एक आकर्षक पूल में फ्लोटिंग मील के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं

Ankit Gupta Birthday Celebration : बिग बॉस 16 की फेमस जोड़ी प्रियंका चाहर चौधरी( Priyanka Chahr Choudhary) और अंकिता गुप्ता ( Ankit Gupta) शो के बाहर भी फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। दोनों उडारियाँ शो के सेट से ही एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड बने हुए हैं। हाल ही में दोनों स्टार एक-दूसरे के साथ फिर से नजर आए। यह मौका था अंकित गुप्ता के जन्मदिन का, अंकित और प्रियंका अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने गोवा गए हुए हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

Priyanka Chahr Choudhary celebrate Ankit Gupta Birthday

हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर कीं। अंकित और प्रियंका एक आकर्षक पूल में फ्लोटिंग मील के साथ मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए ड्रिंक का आनंद ले रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका ने ग्रीन बिकीनी पहनी है और वह अंकित के साथ हंसती नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है बर्थडे बॉय।

End of Feed