Bobby Darling Fight in Delhi Metro: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस सीजन 1 में नजर आ चुकी बॉबी डार्लिंग इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस ट्रांस जेंडर एक्ट्रेस की कल बीते दिन से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हाथापाई हो रही है। ऐसे में लोग बॉबी के साथ हुई मारपीट को गलत बता रहे है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये लड़ाई का कारण है क्या।
Bobby Darling Fight in Delhi Metro: बॉलीवुड ट्रांस जेंडर एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 1 में नजर आ चुकी बॉबी डार्लिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें बॉबी और एक शख्स के बीच हाथापाई हो रही है और ये मामला दिल्ली मेट्रो में हुआ है।
दरअसल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की बॉबी (Bobby Darling) और एक शख्स आपस में बहस कर रहे हैं। लेकिन तभी दोनों के बीच हाथापाई होने लग जाती है, अपने बचाव में बॉबी उसे धका मार देती है। इसी के साथ वीडियो में काफी गाली सुनने को मिल रही है। ये वीडियो दिल्ली मेट्रो का है, दोनों की लड़ाई के बीच CISF का एक जवान भी आता है और मामले को सुलझाने की कोशिश करता है।
वीडियो के वायरल होने के बाद खुद DMRC ने इसकी निंदा की है। जानकारी के लिए बता दें की बॉबी डार्लिंग स्टाइल', मैंने दिल तुझको दिया, ना तुम जानो ना हम, दिल ने जिसे अपना कहा, जीना सिर्फ मेरे लिए, पेज 3, क्या कूल हैं हम और हंसी तो फंसी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
