Bigg Boss 9 फेम Priya Malik ने दिया बेटे को जन्म, पति Karan Bakshi ने शेयर की प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 1, 2024, 02:23 PM IST

Bigg Boss 9 fame Priya Malik welcomes Baby Boy: बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने अब एक प्यारे से बेटे को जन्म दे दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति करण बक्शी ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया है।

Bigg Boss 9 fame Priya Malik welcomes Baby Boy: बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस प्रिया मलिक ने (Priya Malik) फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने अब एक प्यारे से बेटे को जन्म दे दिया है। जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके पति करण बक्शी ने इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर किया है। प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए एक खूबसूरत एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस जोड़े ने कुछ महीनों पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही फैंस और कई सितारे बच्चे का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed