Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम

Bigg Boss 20's Contestants List: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर फैन्स बेताब हैं। इस में अब दो सेलेब्स के नाम कन्फर्म हो गए हैं, जो शो में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

Bigg Boss 20's Contestants List: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे चर्चित टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि साल 2026 में 'बिग बॉस' के 20वें सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करते नजर आएंगे। ऐसे में अब अब कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहेड खान और सिंगर रिथि तिवारी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Exlusive: 'वो पति को बलि का बकरा बना रही है'- आकांक्षा फिर फूटा Orry का गुस्सा, गौरव को कहा 'जेंटलमैन')

2 Celebs final for Salman Khan's Bigg Boss 20

'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनेंगे ये 2 सेलेब्स

'बिग बॉस 20' में हुई रोहेड खान और रिथि तिवारी की एंट्री!

'बिग बॉस 20' का प्रीमियर होने से पहले इस शो में हिस्सा लेने के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब Variety India की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता रोहेड खान और सिंगर रिथि तिवारी शो के लिए कन्फर्म हो चुके हैं। इन दोनों सेलेब्स की एंट्री शो में नया तड़का लगा सकती है। इनके अलावा बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में बताया गया है। हालांकि शो के मेकर्स ने अभी तक इन सेलेब्स की एंट्री को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कन्फर्म लिस्ट के लिए दर्शकों को शो के प्रीमियर का इंतजार करना होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Urfi Javed ने लिया शॉकिंग फैसला, इंस्टाग्राम से डिलीट कीं वायरल पोस्ट; बोलीं- पता नहीं कहां जा रही हूं...)

6 सितंबर को होगा 'बिग बॉस 20' का आगाज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'बिग बॉस 20' इस बार हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन में भी दिखाया जा सकता है। वहीं हिंदी ‘बिग बॉस’ की कमान एक बार फिर सलमान खान के हाथों में होगी। पिछले सीजन की बात करें तो 'बिग बॉस 19' का खिताब अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम किया था जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रही थीं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 20 में कौन से सितारे घर में एंट्री लेते हैं और कौन दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब होता है।

End of Feed