टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Written Update Day 1: पहले दिन हुआ बड़ा बवाल, किचन से गार्डन तक तमाशा; जानें घर में क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 20 Written Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में पहले दिन से धमाका हो रहा है। शो में पहले दिन ही कंटेस्टेंट्स भिड़ गए। आइए आपको बताते हैं कि क्या क्या हुआ?

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Written Update: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) अपने धमाकेदार अंदाज में शुरू हो गया है। रविवार को शो का प्रीमियर नाइट हुआ, जिसमें मेकर्स की तरफ से तमाम कंटेस्टेंट्स के चेहरे रिवील किए गए। शो में 16 कलाकारों ने एक साथ एंट्री ली है और घर में आते ही लड़ाई झगड़े भी शुरू हो गए हैं। पहले दिन बिग बॉस के घर में सुबह सुबह ही तमाशा शुरू हो गया, जो देर रात तक चला। आइए आपको रिटर्न अपडेट में बताते हैं कि बिग बॉस के घर में पहले दिन क्या क्या हुआ और किस किस की लड़ाई हुई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Day 4: 'मिर्जापुर: द मूवी' पर भारी पड़ी 'हनुमान अंश', देखें आंकड़े

    माही विज बनीं बॉस

    बिग बॉस 20 के पहली सुबह कंटेस्टेंट्स धमाकेदार गाने के साथ उठे। सभी ने जनकर डांस किया, लेकिन जब बात किचन ड्यूटी की आई तो तमाशा शुरू हो गया। माही विज ने शो में काम के खूब हिसाब लगा रही है। माही ने ईशा को चाय बनाने के लिए कहा, लेकिन बदले में माही ने पोहा बनाने की बात कही, लेकिन ड्रामा तम शुरू हुआ, जब माही गिल ने आरिश्फा को चाय बनाने के लिए कहा। आरिश्फा ने साफ मना कर दिया कि उसे चाय बनानी नहीं आती और गेस पर रखी चाय जल भी गई। इस दौरान ईशा रिखी ने भी माही को कह दिया कि वह जब से आई है सबको ऑर्डर दे रही है। वहीं, कनिका उनसे दोस्ती करेगी, जिसे काम आता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 78th Emmy Awards 2026 Night 2 Winners: इन फिल्मों और सितारों का रहा जलवा, 'The Pitt' और 'Widow’s Bay' ने जीते बड़े अवॉर्ड्स

      कनिका मान के निशाने पर काजी तौकीर

      इसके बाद शो में सभी कंटेस्टेंट्स से बिग बॉस बातचीत करते हैं और तब कनिका अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करती है, जिसमें वह अपने नापसंद कंटेस्टेंट के बारे में बता सकती हैं। इस मौके पर वह काजी तौकीर का नाम लेती हैं और बिग बॉस काजी से कैप्टन बनने का मौका इस हफ्ते के लिए छीन लेते हैं। हालांकि, काजी इस फैसले पर कोई सवाल खडे़ नहीं करते। इसके बदा शो में आरिश्फा का गुस्सा फटता है। आरिश्फा शो में खुद के लिए बच्चा शब्द सुन सुनकर परेशान हो जाती है और वह सबसे कहती हैं कि उसे बच्चे की तरह ट्रीट मत करो।

      आरिश्फा खान का फूटा गुस्सा

      इस वजह से आरिश्फा की बहस काजी तौकीर से हो जाती हैं और वह इस मौके पर माही गिल को लपेटे में ले लेती हैं। आरिश्फा माही को बोलती हैं कि वह बार बार उसे काम करने के लिए ऑर्डर दे रही हैं। तब माही और उसकी बहस हो जाती है। आरिश्फा माही को ये भी बोल देती हैं कि उसकी बसकी बाकी लोगों को बोलने की नहीं है। इस मौके पर युंग डीएसए आरिश्फा का सपोर्ट करता है लेकिन वह उसे ही बोल देती है कि वह आग में घी डाल रहा है।

      युंग डीएसए और काजी तौकीर की लड़ाई

      शो में आखिर में युंग डीएसए और काजी तौकीर की काफी बहस होती है। काजी और आरिश्फा की लड़ाई में युंग डीएसए का नाम उछलता है। काजी बोलता है कि युंग डीएसए आग लगा रहा है और ये बात सुनकर युंग डीएसए भड़क जाते हैं और वह काजी को ऐसा न बोलने के लिए कहता है। इसी बातचीत में दोनों की बहस हो जाती है और घर में काफी ड्रामा होता है। आखिर में शो में कैप्टेंसी टास्क होता है। देखना होगा कि शो का पहला कैप्टन कौन बनता है?
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article