Bigg Boss 20: गुल्लू-स्काउट पर भड़के Salman Khan, घरवालों के सामने खोली पोल; बोले- मुझे शर्म आती है...

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि सलमान खान का गुस्सा स्काउट और गुल्लू पर फूटा है।

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कई कंटेस्टेंट्स इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। शो में आज वीकेंड का वार आने वाला है, जिसके लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 20' को लेकर अपडेट भी आया है कि सलमान खान ने इस बार वीकेंड का वार की शूटिंग के दौरान कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लिया। इस लिस्ट में काजी तौकीर से लेकर कनिका मान तक शामिल हैं। लेकिन जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फटकार पड़ी, वो थे गुल्लू और स्काउट। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल का हुआ पत्ता साफ! दर्शकों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 20: सलमान खान ने लगाई गुल्लू और स्काउट ओपी को लताड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने स्काउट और गुल्लू की पोल घरवालों के सामने खोल दी। उन्होंने दोनों का वीडियो क्लिप घरवालों को दिखाया, जिसमें वे लव गिल के बारे में बात करते नजर आए। वीडियो में स्काउट ओपी ने लव गिल को चीप कार और काशवी को फरारी कहा था। उन्होंने गुल्लू और स्काउट पर भड़कते हुए कहा कि ये बिग बॉस के इतिहास का सबसे खराब एपिसोड था, जिसे देखते हुए भी उन्हें शर्म आ रही थी। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: 'खुद क्या किया है?'- Gullu के सपोर्ट में आईं निहारिका, 'बीप वाले शो' पर Uditi Singh को लगाई लताड़

    सलमान खान ने स्काउट को पूरा इल्जाम लव गिल पर लगाने के लिए भी लताड़ा। वहीं स्काउट ओपी ने जवाब में कहा कि वह भी इसमें 50 प्रतिशत गलत हैं। लेकिन सलमान खान ने सवाल किया कि आखिर तुम्हें समझाने के लिए और कितना लड़ना पड़ेगा हमें। सलमान खान ने गुल्लू से सवाल किया कि अगर कोई तुम्हारी बहन के बारे में ऐसी बात कहता तो तुम क्या करते? इसपर गुल्लू ने कहा कि मैं मूंह तोड़ देता। वहीं सलमान खान ने जवाब दिया कि ठीक है तो फिर तोड़ो तुम अपना मुंह।

    बता दें कि सलमान खान ने कनिका मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आप इसपर क्या कहेंगी और इन दोनों को क्या सर्टिफिकेट देंगी। खबरों की मानें तो सलमान खान के जाने के बाद लव गिल फूट-फूटकर रोईं। उनके और स्काउट के बीच में झगड़ा भी हुआ। वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने काजी तौकीर को 'लव-डे' और 'डबल मीनिंग जोक' के लिए फटकार लगाई।

    End Article
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

    End of Feed