Bigg Boss 20: काजी गुल्लू के प्रैंक में चढ़ा नकुल धुल का पारा, झगड़े के बीच जमकर हुई हाथापाई

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नकुल धुल और गुल्लू के बीच हाथापाई होती नजर आई।

Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। बीते वीकेंड का वार पर ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल ने 'बिग बॉस 20' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। लेकिन उनकी एंट्री के कुछ वक्त बाद ही खबर आई कि नकुल धुल की गुल्लू संग लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। वहीं अब 'बिग बॉस 20' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में नकुल धुल, काजी तौकीर के प्रैंक पर बिफरते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा

Bigg Boss 20: नकुल धुल और गुल्लू की हुई हाथापाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में नकुल धुल, स्काउट ओपी के पास जाते हैं और बोलते हैं कि काजी तौकीर बोल रहा है कि मैंने स्काउट के कान में थूका है। इसपर नाराज होकर स्काउट ओपी, काजी के पास जाते हैं और पूछते हैं कि भाई मजे ले रहे हो क्या आप? वहीं काजी तौकीर ने जवाब दिया कि अरे मस्ती में ही तो बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं? लेकिन नकुल धुल ने कहा कि नहीं ये मस्ती में नहीं था। काजी ने दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा कि तू इसे समझा यार। वहीं नकुल ने बिफरते हुए कहा, "कोई भी मुझे क्या समझाएगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: निरहुआ की शादी पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, माही विज से बोलीं- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो...

    End of Feed