Bigg Boss 20: सना मकबूल ने Mahhi Vij पर फिर कसा तंज? ट्वीट कर बोलीं- मैं उसके असली रंग जानती हूं...

Sana Makbul Tweet Viral: 'बिग बॉस 20' में माही विज ने एंट्री के बाद से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दीं। वहीं अब सना मकबूल ने इसी बीच ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Sana Makbul Tweet Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है और इसमें कई सितारों ने एंट्री की है। शो में टीवी की संस्कारी बहू माही विज ने भी कदम रखा है। लेकिन पहले दिन ही माही विज ने घरवालों की नाक में दम करना शुरू कर दिया है। "बिग बॉस 20' का प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज बाकी कंटेस्टेंट्स पर हुक्म चलाती नजर आईं। उन्होंने पहले तो अमन गांधी से अजीब तरह से बात की। वहीं बाद में उन्होंने अरिशफा खान को भी चाय बनाने का ऑर्डर दिया। उनका ये तरीका देख ईशा रिखी भी भड़क गईं। माही विज (Mahhi Vij) का ये प्रोमो वीडियो देख लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि ये खुद को 'बिग बॉस 20' में वैंप साबित करके जाएंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज के सपोर्ट में आए एक्स-पति Jay Bhanushali, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को कहा 'डॉन'

Sana Makbul ने Mahhi Vij पर कसा तंज? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    माही विज का प्रोमो वीडियो सामने आने के बाद टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस' की ही एक कंटेस्टेंट को आड़े हाथों लिया है। सना मकबूल ने यूं तो ट्वीट में माही विज का नाम नहीं लिखा, लेकिन उसे देख अनुमान लग रहा है कि सना ने माही पर निशाना साधा है। सना मकबूल ने ट्वीट में लिखा, "खैर खैर खैर... मैं 'बिग बॉस' और उनके कंटेस्टेंट्स पर कमेंट नहीं करती हूं, लेकिन इस सीजन में एक परफेक्ट कैंडीडेट है, अगर आपको पता हो तो। मैं उसके असली रंग जानती हूं, दुनिया को भी अब पता चलेगा। तालियां।" सना मकबूल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे लिखा, "तुम लोगों को उसका नाम पता है, वो ही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल

    End of Feed