Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हुई Mahhi Vij की धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Entry Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें माही विज धमाकेदार एंट्री करती नजर आईं।

Bigg Boss 20 Mahhi Vij Entry Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' के आगाज में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं मेकर्स भी लगातार 'बिग बॉस 20' से जुड़े अपडेट साझा कर रहे हैं। अभी तक कई कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ चुका है, साथ ही उनके प्रोमो वीडियोज भी सामने आ चुके हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में उस हसीना की एंट्री हुई है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ये प्रोमो वीडियो देखते ही दर्शकों का उत्साह सात गुणा बढ़ गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Qazi Touqeer: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Qazi Touqeer? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 में हुई Mahhi Vij की एंट्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में कदम रखने वाली ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं। उन्होंने करीना कपूर के गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए एंट्री की। यूं तो प्रोमो वीडियो में माही विज की हल्की झलक देखने को मिली, लेकिन प्रोमो देख दर्शकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि ये कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं। माही विज की एनर्जी स्टेज पर देखने लायक रही। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट किया, "कलर्स की ओजी फेस माही विज।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये कोई और नहीं बल्कि माही विज हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: 'बाप पर मत जाना', मनोज तिवारी की बेटी रीती को सलमान खान ने क्यों दी वॉर्निंग? देखें वीडियो

    End of Feed