Bigg Boss 20: माही विज ने पार की हद, Amrapali Dubey को दिया 'आलू की बोरी' का टैग, भड़के लोग

Mahhi Vij Body Shamed Amrapali Dubey: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में माही विज ने एक बार फिर आम्रपाली दुबे को बॉडी शेम किया है। माही ने पहले आम्रपाली को फुटबॉल कहा था।

Mahhi Vij Body Shamed Amrapali Dubey: रियलिटी शो बिग बॉस 20 के शुरुआती दिनों में माही विज (Mahhi Vij) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जरा भी नहीं बन रही थी। दोनों एक दूसरे से कई बार लड़ती हुई नजर आई थीं, लेकिन माही और आम्रपाली में बन रही हैं। माही विज आम्रपाली को समझदार इंसान का टैग देती हैं, लेकिन ये भी सच है कि माही मौका मिलने पर आम्रपाली दुबे की बॉडी शेमिंग करने से पीछे नहीं हटती हैं। एक बार माही विज ने आम्रपाली दुबे के लिए फुटबॉल शब्द का इस्तेमाल किया था और अब उन्होंने एक्ट्रेस को आलू की बोरी का टैग दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट; युवक की आत्महत्या से जुड़ा है पूरा मामला

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    माही विज ने किया आम्रपाली दुबे की बॉडी शेम

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में माही विज रात को कनिका मान के साथ तमाम कंटेस्टेंट्स की गेम के बारे में बात करती दिखीं। इस दौरान ही माही और कनिका ने आम्रपाली के गेम पर अपनी राय रखी, लेकिन माही आम्रपाली की गेम की बजाय शरीर पर ताने कसने लगीं। माही ने इस मौके पर एक्ट्रेस के खिलाफ काफी कुछ कहा। माही विज ने कनिका मान के सामने आम्रपाली दुबे को आलू की बोरी का टैग दिया। माही ने कहा कि आम्रपाली शो में आलू की बोरी की तरह पड़ी रहती हैं। माही ने ये भी कहा कि आम्रपाली शो में कुछ नहीं कर रही हैं और कनिका माही की इस बात में हां में हां मिलाती हैं। माही अपने इस बयान की वजह से ट्रोल हो रही हैं। आम्रपाली दुबे के फैंस एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sana Makbul ने बिग बॉस 20 में Mahhi Vij पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप? बोलीं- 'रोज का ड्रामा'

      क्या रोहित शेट्टी उठाएंगे मुद्दा

      माही विज ने जब आम्रपाली दुबे को फुटबॉल का टैग दिया था तो सलमान खान ने वीकेंड का वार में ये मुद्दा उठाया था, लेकिन सलमान ने इस बात को हंसी मजाक में टाल दिया था, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शेट्टी आम्रपाली की तरफ से माही को फटकार लगाएंगे। इस बार वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी आने वाले हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि रोहित इस मामले में माही विज की क्लास लगा सकते हैं।

      End of Feed