Bigg Boss 20 Ep 84 Highlights: 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में रिश्तों और दोस्ती का समीकरण लगातार बदल रहा है। कभी एक-दूसरे का साथ देने वाले कंटेस्टेंट अब आपस में ही भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते भी घर में कई ऐसे मौके आए, जब छोटी-छोटी बातों ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। वहीं, वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों को उनके व्यवहार और बयानों को लेकर आईना दिखाया। इस दौरान कुछ कंटेस्टेंट को अपनी बातों के लिए जवाब देना पड़ा, तो कुछ को सलमान की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लेकिन एपिसोड का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब घर के कुछ सदस्यों की आपसी बातचीत सभी के सामने रखी गई। इसके बाद घर में ऐसा माहौल बना कि एक कंटेस्टेंट अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
Bigg Boss 20: ScoutOP और Gullu की डबल मीनिंग बातचीत ने रुलाया लव गिल को, सलमान ने लगाई जमकर क्लास (Image Source: Bigg Boss 20)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: गुल्लू-स्काउट पर भड़के Salman Khan, घरवालों के सामने खोली पोल; बोले- मुझे शर्म आती है...
लव गिल ने माही विज को किया परेशान
एपिसोड की शुरुआत सलमान खान की एंट्री के साथ हुई। वो 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) के गाने पर शो में आए। उन्होंने दर्शकों को बताया कि ये उनकी फिल्म का टाइटल ट्रैक है और फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद उन्होंने दर्शकों को दिखाया कि वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) से पहले बिग बॉस 20 के घर में क्या हुआ। घर के अंदर लव गिल (Love Gill) माही विज (Mahhi Vij) को परेशान करती नजर आईं। वो शोर मचाकर माही को चिढ़ाने की कोशिश करती हैं। माही ने उनके इस बिहेवियर की शिकायत युंग डीएसए और घर के दूसरे सदस्यों से की। दूसरी तरफ, काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने माही से स्काउट के व्यवहार को लेकर बात की।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Episode 83 Highlight: 'तू ये सब डिजर्व करती है...'- अरिश्फा ने लव के कैरेक्टर पर किया कमेंट, मचा बवाल
सलमान खान ने घरवालों को दिया 'सच्चाई का चश्मा'
इसके बाद सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाना शुरू किया। उन्होंने काजी तौकीर से 'सच्चाई का चश्मा' लेने और उस एक सदस्य का नाम बताने को कहा, जिसे अपने बिहेवियर की असलियत समझने की जरूरत है। काजी ने अरिश्फा खान (Arishfa Khan) का नाम लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। काजी ने अरिश्फा को 'ऐसी लड़की' कह दिया, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं, कई घरवालों ने काजी और कनिका को उनके जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास वाले बिहेवियर के लिए नामित किया। सलमान ने काजी से उनका 'लव-डे' गाना भी गाने को कहा। उन्होंने दूसरों के साथ प्रैंक करते समय अपना आपा खोने के लिए काजी को फटकार लगाई। सलमान ने उन्हें 'ओवरकॉन्फिडेंट' बताया और दूसरों की भावनाओं को समझने की सलाह दी। काजी को सलमान की बात समझ आई और उन्होंने अपने किए के लिए घर के सभी सदस्यों से माफी मांगी।
सलमान खान ने चित्रांगदा सिंह को लेकर दी जरूरी जानकारी
सलमान खान ने दर्शकों को बताया कि उनकी फिल्म 'मातृभूमि' की को-स्टार चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) शो में फिल्म का प्रमोशन करने आने वाली थीं। हालांकि, वो एक गांव में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां बांटने चली गईं। सलमान ने भरोसा दिलाया कि चित्रांगदा अगले एपिसोड में उनके साथ शामिल होंगी।
सलमान खान ने अरिश्फा खान को दी अपनी जुबान पर ध्यान देने की सलाह
इसके बाद सलमान खान ने वीकेंड का वार सेशन जारी रखा। उन्होंने अरिश्फा खान को दूसरों से बहस करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखने के लिए कहा। सलमान ने बताया कि वो अच्छा कर रही हैं, लेकिन कई बार किसी मुद्दे को जरूरत से ज्यादा लंबा खींच देती हैं। अरिश्फा ने अपने बिहेवियर के लिए सलमान से माफी मांगी। वहीं, सलमान ने गुल्लू को भी घर में कुछ नहीं करने के लिए फटकार लगाई।
सलमान खान ने लव गिल को लगाई फटकार
इसके बाद सलमान खान ने लव गिल को बहस के दौरान अपनी सुविधानुसार रिस्पॉन्स देने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने सही समय पर काजी के गाने पर आपत्ति नहीं जताने को लेकर लव को खरी-खोटी सुनाई। सलमान ने घर में उनके व्यवहार की आलोचना की और खुद में सुधार करने के लिए कहा। जब कनिका मान (Kanika Mann) ने बीच में बोलने की कोशिश की, तो सलमान ने उन्हें ऐसी घूरकर देखा कि एक्ट्रेस कुछ बोल ही नहीं पाईं। इसके बाद सलमान ने कनिका मान को भी बिना वजह मेकर्स को निशाना बनाने के लिए समझाया। उन्होंने काजी का पक्ष लेने को लेकर मेकर्स और खुद पर आरोप लगाने के लिए कनिका को फटकार लगाई। सलमान ने उनसे ऐसा न करने की अपील की।
सलमान खान ने गुल्लू और स्काउटओपी को किया एक्सपोज
कनिका मान से बातचीत के दौरान सलमान खान ने गुल्लू और स्काउटओपी (ScoutOP) का एक वीडियो दिखाया। इसमें दोनों लव गिल को लेकर डबल मीनिंग बातें करते नजर आए। ये वीडियो देखने के बाद पंजाबी एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगीं। अमरपाली और कनिका उन्हें संभालने और चुप कराने पहुंचीं।
