Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगी Kanika Mann, एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म की एंट्री?

Kanika Mann In Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में धमाका होने वाला है। शो में टीवी की पॉपुलर विलेन की एंट्री होगी। दावा है कि कनिका मान शो में धमाकेदार एंट्री लेंगी।

Kanika Mann In Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का काउंटडाउन शुरू हो गया है। महज चंद दिनों में शो टीवी पर आने वाला है और अब तक मेकर्स की तरफ से कंफर्म कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर से पर्दा नहीं उठाया गया है। मेकर्स की तरफ से सिर्फ रिया अहीर और लव कौर का नाम बताया गया है, जिसमें से फैंस के वोट्स के आधार पर एक की एंट्री शो में होगी। इन सबके बीच, बिग बॉस 20 के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है। दावा है कि कनिका मान (Kanika Mann) बिग बॉस 20 में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरे पति को ये हॉट लगा', बाइसेक्सुअल होने पर Akanksha Chamola का बेबाक बयान, गौरव खन्ना के लिए कही बड़ी बात

bigg boss 20-kanika mann

bigg boss 20-kanika mann (photo credit- instagram)

    बिग बॉस 20 में धमाका करेंगी कनिका मान

    टेली मसाला की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि कनिका मान बिग बॉस 20 में धमाका करने वाली हैं। सलमान खान के शो में एक्ट्रेस एंट्री लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि खुद कनिका मान ने बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री कंफर्म की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कनिका मान ने दावा किया है कि वह अब एक और रियलिटी शो करने वाली हैं और एक्ट्रेस के इस कंफर्मेशन से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि कनिका का अगला रियलिटी शो बिग बॉस होने वाला है। बता दें कि कनिका मान रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। इस शो में कनिका काफी दमदार कंटेस्टेंट बनकर उभरी थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी का लवर बनकर एंट्री मारेगा ये दमदार एक्टर, मिहिर की वापसी पर लगा ब्रेक

      कनिका मान के प्रोजेक्ट्स

      बता दें कि कनिका मान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो टीवी की पॉपुलर विलेन भी बन चुकी हैं। वह सीरियल नागिन 7 में ड्रैगन के अवतार से फैंस को इंप्रेस कर चुकी हैं। कनिका को टीवी की सबसे सुंदर विलेन का टैग मिला, जिसके बाद वह लगातार अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। कनिका पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं। उनकी फिल्म लूट मुबारक जल्द ही रिलीज होने वाली है।

      टीवी पर कब आएगा बिग बॉस 20

      बिग बॉस 20 टीवी पर 6 सितंबर को धमाका करने वाला है। शो की प्रीमियर नाइट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन शो के तमाम कंटेस्टेंट्स के चेहरे रिवील होंगे। दावा है कि शो में गीता बसरा, मैरी कॉम, ईशा रिखी, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, काजी तौकीर, खुशी दुबे, आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत और अरिशफा खान समेत कई एक्टर्स नजर आ रहे हैं।

      End of Feed