Bigg Boss 20: 'रियलिटी चेक की जरूरत है'- आसिफ खान पर भड़कीं Kamya Punjabi, काजी तौकीर के लिए कही ये बात

Kamya Punjabi Slams Bigg Boss 20 Fame Aasif Khan: 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान ने बीते दिन काजी तौकीर के मजाक पर भड़कते हुए उनके साथ झगड़ा किया। इस बात पर अब काम्या पंजाबी ने रिएक्शन दिया है।

Kamya Punjabi Slams Bigg Boss 20 Fame Aasif Khan: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' के हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिलती है। बीते दिन काजी तौकीर के एक मजाक से आसिफ खान बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने काजी तौकीर की नाक पर अपने माथे से अटैक किया और उन्हें गाली भी दी। साथ ही दोनों के बीच जमकर गहमा-गहमी भी हुई। हालांकि काजी तौकीर ने अपने मजाक के लिए आसिफ खान से माफी मांगी। लेकिन आसिफ खान ने जवाब दिया कि काजी तौकीर कवरअप कर रहे हैं। आसिफ खान और काजी तौकीर की इस लड़ाई पर काम्या पंजाबी ने रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

Bigg Boss 20: काम्या पंजाबी को आसिफ खान पर आया गुस्सा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में काम्या पंजाबी ने अपने ट्वीट में आसिफ खान को लताड़ लगाई। उन्होंने आसिफ खान के साथ-साथ बाकी घरवालों पर भी तंज कसा। काम्या पंजाबी ने ट्वीट में लिखा, "आसिफ को अलग ही रियलिटी चेक की जरूरत है। एक जोक पर इतना ओवरएक्ट करना? और बाकी घरवालों को तो देखो, उनके पास काजी तौकीर को निशाना बनाने के अलावा कोई स्क्रिप्ट ही नहीं है और माफी आखिर किस चीज के लिए?" काम्या पंजाबी के ट्वीट पर दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उनका मुकाबला किसी से नहीं...' Daler Mehndi के सपोर्ट में आईं Rakhi Sawant, की माफी की मांग

End of Feed