Bigg Boss 20: ग्रैंड प्रीमियर से चंद दिन पहले लीक हुई घर की पहली झलक, इस बार कौन-सा होगा सबसे बड़ा ट्विस्ट?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 के घर से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा है कि ये फोटो शो के नए सीजन के घर की है।

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की अब तक सिर्फ ग्रैंड प्रीमियर डेट का खुलासा किया गया है। मेकर्स की तरफ से सलमान खान (Salman Khan) के शो की डिटेल को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। अब तक किसी भी कंफर्म कंटेस्टेंट का चेहरा सामने नहीं आया है और शो महज छह दिन में शुरू होने वाला है। फैंस के बीच कंटेस्टेंट्स लिस्ट और शो की इन साइड फोटोज का इंतजार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस में एंट्री ले सकते हैं और अब शो की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिससे बिग बॉस 20 के थीम के बारे में पता चला है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में हुईं Gaurav Khanna की वापसी, स्टंट में चोट लगने के बाद हुए थे बाहर

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    बिग बॉस 20 के सेट की फोटो लीक?

    बिग बॉस 20 से शुरू होने से चंद दिन पहले ही इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये बिग बॉस 20 के घर से जुड़ी है। इस तस्वीर में शो की एंट्री का दरवाजा दिखाया गया है और तस्वीर से बिग बॉस के घर के हिंट साफ मिल रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बड़ा बड़ा बिग बॉस लिखा है और एक रास्त अंदर की ओर जा रहा है। आस पास खास और छोटे छोटे पौधे हैं। बिग बॉस की ये तस्वीर जंगल थीम से जुड़ी है और दावा किया जा रहा है कि इस बार बिग बॉस का घर जंगल थीम के अनुसार ही होगा। बता दें कि बिग बॉस 15 का सेटअप भी जंगल थीम पर ही हुआ था और दावा है कि इस बार भी शो कुछ वैसा ही होगा। हालांकि, बीते दिनों शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें बिग बॉस का घर किसी जेल की तरह लग रहा था और इसी वजह से अब फैंस कन्फ्यूज हो गए हैं। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से शो के इन साइड तस्वीरें शेयर नहीं की गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेंगी Kanika Mann, एक्ट्रेस ने खुद कंफर्म की एंट्री?

    bigg boss 20 (photo credit- instagram)

      कौन कौन होगा शो में शामिल

      बता दें कि बिग बॉस 20 में आने वाले सेलेब्स के नाम धीरे धीरे शामने आ रहे हैं। रिया अहीर और लव कोर का नाम का खुलाला मेकर्स की तरफ से किया गया है। इनमें से एक कलाकार को शो में एंट्री मिलेंगी। इनके अलावा शो में कनिका मान, गीता बसरा, मैरी कॉम, ईशा रिखी, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, काजी तौकीर, खुशी दुबे, आम्रपाली दुबे, विक्रांत सिंह राजपूत और अरिशफा खान की एंट्री हो सकती है।

      End of Feed