Arijit Singh Come To Support Qazi Touqeer: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में सिंगर काजी तौकीर ने कदम रखा है। शो में काजी अपनी आवाज के साथ साथ उट-पटांग हरकतों की वजह से लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। काजी शो में एंटरटेनमेंट का फुल तड़का लगा रहे हैं। कुछ लोग उन्हें इन हरकतों की वजह से ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में काजी तौकीर ( Qazi Touqeer) को अपने सबसे पुराने साथी यानी सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का सपोर्ट मिला है। अरिजीत सिंह ने काजी के सपोर्ट में पोस्ट करके फैंस को हैरान कर दिया है। Bigg Boss 20: 'मैं साइंटिस्ट था', Qazi Touqeer की उट-पटांग हरकतें देख हैरान कंटेस्टेंट्स, गुल्लू ने लिए मजे
Bigg boss 20 contestant Qazi Touqeer-Arijit Singh (photo credit- instagram)
काजी तौकीर को मिला अरिजीत सिंह का सपोर्ट
अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं और वह रियलिटी शोज की दुनिया से भी पूरी तरह दूर रहते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि अरिजीत सिंह बिग बॉस को भी फॉलो नहीं करते हैं, लेकिन इस बार सिंगर ने बिग बॉस देखना का फैसला लिया है और इस बात का खुलासा उन्होंने अपने पोस्ट में किया है। अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर के सपोर्ट में बिग बॉस देखने का फैसला लिया है और अपने दोस्त को रॉकस्टार भी बताया है। अरिजीत सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे अपने जीवन में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि अपना रॉकस्टार काज़ी वहां है।' अरिजीत सिंह का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और काजी के फैंस अरिजीत सिंह के पोस्ट से काफी खुश हो गए हैं। Devoleena bhattacharjee ने मुस्लिम पति शहनवाज को बनाया हिंदू? बेटे के पीछे पड़े ट्रोलर्स, भड़कीं एक्ट्रेसbigg boss 20
अरिजीत सिंह और काजी का रिश्ता
बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी 2005 में सोनी एंटरटेनमेंट के सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक साथ नजर आए थे। इस शो में काजी किसी स्टार से कम नहीं थे। शो के दौरान ही काजी की पॉपुलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। उस दौरान स्थिति ऐसी हो गई थी कि काजी जब भी एलिमिनेशन राउंड में आए थे तो फैंस ने अपने वोट्स से उन्हें बचा लिया था। इसी तरह वह शो के विनर बन गए थे और अरिजीत सिंह ये शो हार गए थे, लेकिन शो खत्म होने के बाद भी काजी और अरिजीत सिंह की दोस्ती बनी रही। दोनों आज के समय में भी गहरे दोस्त हैं। इस साल की शुरुआत में ही अरिजीत सिंह ने काजी से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया था।
