Bigg Boss 20: निरहुआ की शादी पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, माही विज से बोलीं- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो...

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Open Up About Nirahua: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में आम्रपाली दुबे ने माही विज संग बातचीत के दौरान निरहुआ की शादी पर चुप्पी तोड़ी।

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey Open Up About Nirahua: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में कई बार कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात करते नजर आते हैं। "बिग बॉस 20' में ही बीते दिन आम्रपाली दुबे ने माही विज संग बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी तोड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के शादीशुदा जीवन पर भी बातचीत की। आम्रपाली दुबे ने माही विज से बताया कि निरहुआ की शादी अरेंज मैरिज थी और उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे और निरहुआ की बॉन्डिंग पर किया सवाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

'बिग बॉस 20' में माही विज (Mahhi Vij) ने आम्रपाली दुबे से उनके बॉयफ्रेंड के बारे में सवाल किया। इसपर आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह सिंगल हैं। लेकिन माही आगे चुटकी लेते हुए कहती हैं कि अरे यहां से पतली होकर जाओगी तो बन ही जाएगा। वहीं आम्रपाली दुबे जवाब देती हैं, "मोटापे के कारण बॉयफ्रेंड नहीं है, ऐसा नहीं है। कई लोगों को मोटापा पसंद होता है। मैंने बॉयफ्रेंड बनाया ही नहीं।" माही विज ने आम्रपाली से आगे सवाल किया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई सिंगल है? इसपर आम्रपाली ने कहा कि हैं तो सही, लेकिन मेरी उनसे (पवन सिंह) बनती नहीं है। आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह का नाम लिया था और बताया कि वह अपनी तलाक से गुजर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: आम्रपाली दुबे से भिड़े Nakul Dull, काजी तौकीर ने एक झटके में तोड़ा गुरूर

End of Feed