Indian Cricketer Ex Wife in Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के चलते हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि शो इस साल अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है। प्रोडक्शन और चैनल के बीच चल रहे मतभेदों के चलते पहले से ही शो की तैयारी देरी से शुरू हुई। अब मेकर्स चाहते हैं कि इस बार दर्शकों को शिकायत का मौका मिले। बॉलीवुड, टेलीविजन और सोशल मीडिया के बाद मेकर्स ने शो के लिए भारतीय क्रिकेटर की एक्स वाइफ का दरवाजा खटखटाया। ये कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को अप्रोच किया है। इस साल के शुरुआत में दोनों ने एक दूजे से तलाक लेकर पाँच साल की शादी पर पूर्ण विराम लगाया। ऐसा कहा गया कि धनश्री मुंबई और युजवेंद्र अपने परिवार संग हरियाणा में रहना चाहते थे। रहने की जगह को लेकर दोनों के बीच लड़ाइयाँ होती थी जिसके चलते बात तलाक तक आ पहुंची। दोनों साल 2024 से ही अलग अलग रह रहे थे। ऐसे में मेकर्स धनश्री को 'बिग बॉस 19' में लाकर और सुर्खियां बटोरने की उम्मीद रख रहे हैं।
इसी के साथ ये भी रुमर्स हैं कि इन दिनों धनश्री के एक्स पति युजवेंद्र चहल आरजे महविश को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ कई क्रिकेट मैच में देखा गया। अब धनश्री के बाद युजवेंद्र को सपोर्ट करने आरजे महविश स्टेडियम आती हैं। हालांकि धनश्री वर्मा और बिग बॉस 19 के मेकर्स की तरफ से अप्रोच करने वाली खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें सलमान खान के इस रियलिटी शो को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। आम तौर पर शो 3 महीने तक चलता था लेकिन मेकर्स ने शो का फॉर्मेट बदलते हुए इसका टाइम ड्यूरेशन 5 महीने का कर दिया। हाल फिलहाल में खबर सामने आई है कि लॉन्च के 3 महीने बाद ही व्यूर्स को अपने टॉप 6 खिलाड़ी मिल जाएंगे।
