Bigg Boss 19: अशनूर कौर की बेवकूफी ने तोड़ा अभिषेक बजाज का दिल, कैप्टेंसी टास्क में हाथापाई पर उतरीं तान्या मित्तल

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल दिखाया गया था कि नॉमिनेशन के चलते अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच दीवार खड़ी हो जाएगी। वहीं कैप्टेंसी टास्क में स्वीट से दिखने वाली तान्या मित्तल एगरेशन मोड में आ जाती है और नेहल संग हाथापाई पर उतर गई।

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' के कल एपिसोड कि शुरुआत हुई थी घरवालों से जिन्होंने नियम उलंघन करते हुए नॉमिनेशन की बातें की थी। गुस्से में बिग बॉस अमाल मालिक को छोड़ सभी को नॉमिनेट कर देते हैं। एसेंबली रूम में बिग बॉस क्लिप भी दिखाई जिसमें कैसे घरवालों ने नॉमिनेशन टास्क से पहले ही दो नाम सोचे हुए थे। इसके बाद शुरू होता है घर में हंगामा क्यूंकी बिग बॉस ने सभी के मन में भर रहा एक दूजे को लेकर जहर सामने आ चुका है। बसीर तान्या, अमाल नेहल, नीलम गिरी और आवेज की आपस में लड़ाई हुई। सबसे ज्यादा बुरा नीलम को लगा क्यूंकी उसे एक बार फिर घरवालों द्वारा टारगेट किया गया।

Bigg Boss Written Update

Image Source: Jio Hotstar

कल के एपिसोड में मजा तो तब आया जब बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) घरवालों को एक और मूका देते हैं खुद को नॉमिनेशन से बचाने का। अब घरवालों को किन्ही दो लोगों का नाम बताना था जिन्हे वो सेव करना चाहते हैं। गड़बड़ अशनूर और अभिषेक बजाज के रिश्ते में हुई। अशनूर कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने अभिषेक के बजाए तान्या और गौरव खन्ना का नाम लिया। अशनूर की इस हरकत पर अभिषेक बजाज बहुत भड़कते हैं। अशनूर अभिषेक के लिए आँसू भी बहाती नजर आईं।

End of Feed