टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी की भूख में फिर हाथापाई पर उतरे अभिषेक बजाज, सातवें आसमान पर पहुंचा अमाल मलिक का गुस्सा

Bigg Boss 19 Promo: आज के एपिसोड में शो 'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क होगा जिसकी झलक दिखाते हुए मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है। कैप्टेंसी के लिए अभिषेक बजाज ने फिर बल का प्रयोग कर सभी को गुस्सा दिला दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा सुर्खियों में बना रहता है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि इस चौथे हफ्ते में 16 में से 16 कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे दिखने शुरू हो गए हैं। घर में अमाल मलिक की कप्तानी का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब घरवालों को मिलकर एक नया कैप्टेन ढूँढना होगा। शो के मेकर्स ने कैप्टेंसी टास्क का प्रोमो रिलीज किया है जो देखने लायक है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत होगी कैप्टेंसी टास्क में जिसमें अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) आवेज दरबार को उठाकर इधर उधर पटक रहे हैं। कैप्टेंसी की रेस में आगे जाने के लिए अभिषेक अपने बल का प्रयोग कर आवेज को टास्क करने से रोकते हैं। अभिषेक की इस हरकत को देख बसीर अली और अन्य घरवाले आवाज उठाएंगे क्यूंकी ये नियम का उलंघन है। अभिषेक आवेज को उठा -उठाकर फेंक रहे होंगे। आवेज अभिषेक की धक्का मुक्की से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आवेज और अभिषेक दोनों के बीच हाथापाई होने लगेगी लेकिन बीच में टास्क के संचालक अमाल मलिक दोनों को अलग कर देंगे। अमाल कहते हैं कि मैंने बोला है रुकने को तो रुक लेकिन एगरेशन में चूर अभिषेक बजाज संचालक की एक बात नहीं सुनते।

घर में कैप्टेंसी टास्क को लेकर गरमा गर्मी हो जाएगी। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि क्यूट सी दिखने वाली तान्या मित्तल भी कैप्टेंसी टास्क में नेहल संग हाथापाई करती हैं। तान्या मित्तल का एगरेशन वाला रूप देख हर कोई चौंक गया। बता दें घर के चौथे कप्तान बने हैं अभिषेक बजाज। वहीं शो से एलिमिनेट होने के लिए अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल चुड़ासमा, प्रणित मोरे और बसीर अली नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article