Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा के खिलाफ एकजुट हुआ घर, कंटेस्टेंट के प्रैंक ने मचाई घर में खलबली

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल दिखाया गया कि अमाल मलिक संग मिलकर शहबाज बडेशा घरवालों का समान और राशन छुपा देते हैं। हालांकि ये प्रैंक बाद में घर का बड़ा मुद्दा बन गया था। शहबाज की हरकत को लेकर घरवाले गुस्सा होंगे और जमकर कलेश होगा।

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के कल एपिसोड कि शुरुआत शहबाज बडेशा से होगी जो बिग बॉस को इतेलाह कर रहे हैं कि वो मजे लेने के लिए घर का सारा राशन छुपा देंगे। आधी रात होते ही घरवालों की नाक के नीचे से अमाल मलिक और शहबाज मिलकर घी, कॉफी, मसाले सब छुपा देंगे। सिर्फ यही नहीं अभिषेक और बजाज का समान भी छुपा देते हैं। अगली सुबह घरवाले समान गायब देख चौंक जाते हैं सभी को लगेगा कि शायद बिग बॉस ने सीक्रेट टास्क के चलते ये सब समान गायब कर दिया होगा। शहबाज जीशान को बताते हैं कि समान उसने छुपाया है लेकिन किसी को बोलना मत। कुछ समय बाद शहबाज सभी के साथ हंसी मजाक कर एंटरटेन करते हैं। बवाल तो तब होता है जब अभिषेक बजाज अपनी टी -शर्ट को स्टोर रूम में ना फेंकर डस्टबिन में डाल दिया। इस बात को लेकर अमाल गुस्से हो जाते हैं।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे घर के अंदर एक तेज अलार्म बजता है और बिग बॉस सभी को बुलाकार कहा कि उन्होंने किसी भी सदस्य का समान नहीं उठाया है। हालांकि बिग बॉस शहबाज और अमाल का नाम नहीं लेते हैं लेकिन बातों बातों में उन्हे कहते हैं कि नमक और चीनी के साथ छेड़छाड़ मत कीजिए। घरवालों को शहबाज और तान्या मित्तल पर शक होता है और घर में इस चीज को लेकर खूब हंगामा भी किया। घर में गार्डन एरिया में रखे सोफ़े के नीचे अभिषेक के कपड़े मिलते हैं। फिर नीलम भी शहबाज की पोल खोलते हुए सभी को उसके द्वारा किये गए प्रैंक के बारें में बता देगी। खुलेआम शहबाज अमाल का नाम लिए बिना कबूल लेते हैं कि उसने ही सभी का समान छुपाया था।

End of Feed