टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घरवालों की इस हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, सजा के तौर पर किया सभी को नॉमिनेट

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का सबसे पसंदीदा शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया है। जी हाँ, घरवालों को बिग बॉस ने सजा सुनाई है इस एक हरकत के लिए जो शो के नियमों के खिलाफ हैं। सजा के तौर पर अब घर में सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया हंगामा सुर्खियों में बना रहता है। शो को जनता से प्यार तो मिल रहा है लेकिन टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग नहीं। शो अपने चौथे हफ्ते में कदम रख चुका है और कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी को लेकर मुकाबला भी बढ़ गया। अभी हाल ही में मेकर्स ने शो में इस हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन से जुदा प्रोमो शेयर किया है जिसमें सभी घरवाले घर से एलिममिनेट होने के लिए नॉमिनेट हुए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होती है एसेंबली रूम में जहां बिग बॉस घरवालों द्वारा किए गए नॉमिनेशन की चर्चा को बड़ी स्क्रीन पर उन्हे दिखाएंगे। कैसे प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज और अन्य कंटेस्टेंट पहले ही फैसला ले चुके थे कि इस हफ्ते वो किस नॉमिनेशन के जाल में फेंकेगे। इस वीडियो से सभी कंटेस्टेंट के आगे एक दूसरे की असलियत बाहर आएगी। तभी 'बिग बॉस' गुस्से से भरी आवाज में कहते हैं कि घर की रूल में नॉमिनेशन से संबंधित एक नियम है कि इसकी प्लानिंग करना सख्त मना है। अब इसकी सजा पूरे घर को भुगतनी पड़ेगी। अब सभी घरवाले नॉमिनेशन की दहलीज पर आ खड़े हुए है।

बिग बॉस सजा के तौर पर सभी घरवालों को इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। हालांकि कुछ घंटों बाद ये फैसला बदल जाता है और बिग बॉस घरवालों को एक बार फिर मौका देंगे। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए बसीर अली, नेहल चुड़ासमा, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं। देखना दिलचस्प होगा कि चौथे वीक किस कंटेस्टेंट के उसके घर के लिए टिकेत कटेगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article