टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा के खिलाफ एकजुट हुआ घर, कंटेस्टेंट के प्रैंक ने मचाई घर में खलबली

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में कल दिखाया गया कि अमाल मलिक संग मिलकर शहबाज बडेशा घरवालों का समान और राशन छुपा देते हैं। हालांकि ये प्रैंक बाद में घर का बड़ा मुद्दा बन गया था। शहबाज की हरकत को लेकर घरवाले गुस्सा होंगे और जमकर कलेश होगा।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के कल एपिसोड कि शुरुआत शहबाज बडेशा से होगी जो बिग बॉस को इतेलाह कर रहे हैं कि वो मजे लेने के लिए घर का सारा राशन छुपा देंगे। आधी रात होते ही घरवालों की नाक के नीचे से अमाल मलिक और शहबाज मिलकर घी, कॉफी, मसाले सब छुपा देंगे। सिर्फ यही नहीं अभिषेक और बजाज का समान भी छुपा देते हैं। अगली सुबह घरवाले समान गायब देख चौंक जाते हैं सभी को लगेगा कि शायद बिग बॉस ने सीक्रेट टास्क के चलते ये सब समान गायब कर दिया होगा। शहबाज जीशान को बताते हैं कि समान उसने छुपाया है लेकिन किसी को बोलना मत। कुछ समय बाद शहबाज सभी के साथ हंसी मजाक कर एंटरटेन करते हैं। बवाल तो तब होता है जब अभिषेक बजाज अपनी टी -शर्ट को स्टोर रूम में ना फेंकर डस्टबिन में डाल दिया। इस बात को लेकर अमाल गुस्से हो जाते हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे घर के अंदर एक तेज अलार्म बजता है और बिग बॉस सभी को बुलाकार कहा कि उन्होंने किसी भी सदस्य का समान नहीं उठाया है। हालांकि बिग बॉस शहबाज और अमाल का नाम नहीं लेते हैं लेकिन बातों बातों में उन्हे कहते हैं कि नमक और चीनी के साथ छेड़छाड़ मत कीजिए। घरवालों को शहबाज और तान्या मित्तल पर शक होता है और घर में इस चीज को लेकर खूब हंगामा भी किया। घर में गार्डन एरिया में रखे सोफ़े के नीचे अभिषेक के कपड़े मिलते हैं। फिर नीलम भी शहबाज की पोल खोलते हुए सभी को उसके द्वारा किये गए प्रैंक के बारें में बता देगी। खुलेआम शहबाज अमाल का नाम लिए बिना कबूल लेते हैं कि उसने ही सभी का समान छुपाया था।

एपिसोड में आगे दिखाया गया कि शहबाज सारा इल्जाम खुद पर लेते हैं और अमाल को घरवालों के गुस्से से बचा लिया। बसीर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। घरवाले मिलकर डिसाइड करते हैं कि शहबाज को एक्स्ट्रा काम करना होगा और उसे बॉयकॉट भी किया जाए। हालांकि ये फैसला जीशान कादरी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता और वो घरवालों की इस डिमांड को मानने से मना कर देते हैं। कुनिका शहबाज को समझाती है कि सजा देना बहुत जरूरी है क्यूंकी कोई भी अगली बार ये हरकत ना करें। वहीं दूसरी तरफ बसीर अली को जीशान का व्यवहार पसंद नहीं आया क्यूंकी कंटेस्टेंट गलत बात को सपोर्ट कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article