Bigg Boss 19 Written Update 14 September, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हर एपिसोड तो टीवी पर धूम मचाता ही है, वहीं वीकेंड का वार भी अपने साथ मनोरंजन का डबल डोज लेकर आता है। इस बार सलमान खान तो वीकेंड का वार पर नहीं आए, लेकिन फराह खान, अक्षय कुमार, सौरभ शुक्ला और अरशद वारसी ने मनोरंजन का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज के एपिसोड में जहां अक्षय कुमार ने 'बिग बॉस' के घर में कोर्ट रूम तो लगाया ही, साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी दोस्ती की फाइल भी बंद की । लेकिन 'बिग बॉस 19' में असली धमाका तब हुआ, जब एक नहीं बल्कि डबल एविक्शन हुए।
फोटो- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत अक्षय कुमार ने अपने धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ कोर्टरूम ड्रामा किया। इस ड्रामा में सबसे पहले अशनूर कौर को कठघरे में खड़ा किया गया और उनपर आरोप लगा कि वह 'फेक स्वीटनेस' दिखाती हैं। उनपर आरोप लगाने के लिए फरहाना आईं और उन्होंने कहा कि अशनूर को गुस्सा आता है और उनका रूप मुझे एक टास्क में देखने को मिला, लेकिन वो इस रूप को छुपाने की कोशिश करती हैं। वहीं दूसरी ओर तान्या ने भी अशनूर कौर पर निशाना साधा। वहीं जब अशनूर को अपने पक्ष में लोगों को बुलाने का मौका मिला तो पूरा घर अशनूर के पक्ष आ गया। इस टास्क में अगला निशाना तान्या मित्तल थीं और उनपर आरोप था विक्टम कार्ड का। इसपर कुनिका सदानंद ने उनपर निशाना साथा। लेकिन घर के कई सदस्य तान्या के सपोर्ट में रहे।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अगला टास्क धाराओं से जुड़ा था। इस टास्क में छोटे से मुद्दे को बड़ा बनाने की दोषी नेहल चुडासमा बनीं। वहीं जब धारा आई 'उल्टा चोर अधिनियम' तो इस मामले में सबसे ज्यादा निशाना कुनिका सदानंद को बनाया गया। टास्क में अगली धारा आई 'मुझसे शादी करो समिति', जिसमें जहां कुछ घरवालों ने मृदुल तिवारी का नाम लिया तो वहीं ज्यादातर घरवालों ने बसीर अली का नाम लिया।
बसीर अली ने खत्म की नेहल चुडासमा संग दोस्ती
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अक्षय कुमार के बाद फराह खान ने एंट्री की, जो अपने साथ ऐसा टास्क लेकर आईं जिसमें कंटेस्टेंट्स बाकी घरवालों के साथ दोस्ती की फाइल को बंद कर सकते हैं। इस टास्क में बसीर अली ने नेहल चुडासमा संग अपनी दोस्ती खत्म की। जहां कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना संग दोस्ती खत्म की तो वहीं नीलम गिरी ने फरहाना भट्ट संग दोस्ती की फाइल बंद की। लेकिन उनके अलावा ज्यादातर घरवालों ने नेहल चुडासमा संग दोस्ती की फाइल बंद की। टास्क में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट ने एक-दूजे को निशाना बनाया।
'बिग बॉस 19' में हुए डबल एविक्शन
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में असली गेम तब पलटा, जब घर से एक नहीं बल्कि दो एविक्शन हुए। जहां पहला एविक्शन नतालिया जानोसजेक का हुआ, जिससे मृदुल तिवारी और बसीर अली को तगड़ा झटका लगा। वहीं फराह खान ने बताया कि आज एक नहीं दो एविक्शन होंगे। इसमें अगला नाम नगमा मिराजकर का था। उनके एविक्शन पर आवेज दरबार फूट-फूटकर रोते नजर आए।
