टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई का सामने आया वीडियो, कुनिका सदानंद हैं वजह

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई लड़ाई का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो से आपको पता चलेगा कि आखिर वो सीन क्या था जब दोनों के बीच घर में इतना बड़ा हंगामा हुआ।

Image

Image Source: Jiohotstar reality instagram

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया तमाशा होता है जिसे देख हर कोई इन्जॉय करता है। कल वीकेंड का वार में शो से नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बेघर हो गए। अब घर में कुल 15 कंटेस्टेंट बचे हैं। जैसा कि आपको मालूम है 'बिग बॉस 19' के घर में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा के बीच झगड़ा हुआ था जो हाथापाई तक पहुंच गया था। अब मेकर्स ने इस पूरे तमाशे से जुदा प्रोमो शेयर किया है ये दिखाते हुए कि आखिर उसे दिन हुआ क्या। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो कि शुरुआत अमाल मलिक से होती है जो कहते हैं, 'कुनिका सदानंद जी जो भी किचन का मामला है वो मैं संभाल लूँगा। आपकी हमेशा मैं इज्जत की हैं लेकिन आप रसोई में क्यूँ जा रही हैं जब आपका कोई उधर काम ही नहीं।' ऐसे में कुनिका कहती है आप मुझे ये इज्जत दे रहे हैं तो जवाब में अमाल ने कहा कि इज्जत देने का मतलब वो नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं। वहीं बगल में खड़े अभिषेक बजाज कहते हैं, 'लोगों को इज्जत कमानी पड़ती है।'

बस फिर क्या हुआ ये बात शहबाज सुन लेते हैं और अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) पर गुस्से में चिल्लाते हैं। दोनों पहले शब्दों से लड़ रहे होंगे लेकिन गरमा गर्मी के चलते बात झड़प में बदल गई। घरवाले दोनों को अलग करने कि कोशिश करते हैं लेकिन शहबाज अभिषेक को मारने दौड़ जाते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस ने सजा सुनाते हुए शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) और अभिषेक को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article