Bigg Boss 19 Weekend ka War: बिग बॉस सीजन 19( Bigg Boss 19) फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस के शो की सबसे खास बात होती है, उसका वीकेंड का वॉर। वीकेंड के वॉर का फैंस को और बिग बॉस में रहने वाले लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि वीकेंड के वॉर पर सलमान खान के साथ मुलाकात होती है। लेकिन इस बार वीकेंड के वॉर पर फैंस और घरवाले सलमान खान से नहीं मिल पाएंगे। क्योंकि सलमान खान ने वीकेंड के वॉर की शूटिंग नहीं की है। बताया जा रहा है कि उनकी जगह कोई और वीकेंड का वॉर होस्ट करता नजर आएगा।
खबरों की माने तो इस बार वीकेंड के वॉर में जॉली एलएलबी 3( Jolly LLB 3) की टीम नजर आने वाली है। अक्षय कुमार( Akshay Kumar) और अरसद वारसी( Arsad Warsi) अपनी मूवी को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) के मंच पर आएंगे। इन दोनों स्टार्स को वीकेंड का वॉर संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि सलमान खान इस समय अपनी मूवी 'बैटल ऑफ गलवान"की शूटिंग के लिए लद्दाख गए हुए हैं, जिस वजह से उन्होंने वीकेंड के वॉर की शूटिंग नहीं की। बीजी शेड्यूल के चलते वह इस हफ्ते दिखाई नहीं देने वाले। इस बार घर वालों का सामना अक्षय कुमार और अरसद वारसी की जोड़ी से होगा।
बात करें बिग बॉस 19 के लेटेस्ट ड्रामे की तो, घर के अंदर एक के बाद एक टास्क हो रहे हैं। पिछले वीकेंड के वॉर में जहां सलमान खान ने फरहाना भट्ट ( Farhana Bhatt) और नेहल चुड़समा ( Nehal Chudasma) को डांट लगाई थी। इस हफ्ते किस-किस की खाट खड़ी होने वाली है, यह देखना दिलचस्प होगा। सलमान खान की जगह अब मेकर्स ने किसे शो के लिए लाने वाले हैं ये देखना भी मजेदार होगा।
