टीवी मसाला

Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी ने वोटिंग ट्रेंड में नंबर 1 पर मारी बाजी, इस कंटेस्टेंट का बंधेगा बोरिया-बिस्तर!

Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं। उनसे जुड़ा वोटिंग ट्रेंड सामने आ चुका है, जिसमें मृदुल तिवारी ने नंबर 1 पर बाजी मारी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Voting Trend: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। हर एक कंटेस्टेंट अपने-अपने अंदाज से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' में चार सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। इस लिस्ट में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और नतालिया जानोसजेक शामिल हैं। यूं तो हर एक कंटेस्टेंट गेम में बने रहने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का वोटिंग ट्रेंड सामने आया है। इससे पता चलता है कि कौन सा सदस्य इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए सुरक्षित रहेगा और किसके सिर पर एविक्शन की तलवार गिर सकती है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स से जुड़े वोटिंग ट्रेंड में मृदुल तिवारी नंबर 1 पर नजर आ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेकर शुरुआत से अभी तक मृदुल तिवारी वोटिंग ट्रेंड में नंबर 1 पर चल रहे हैं। ऐसे में उनका इस सप्ताह घर से बेघर होना मुश्किल ही है। वहीं उनके बाद आवेज दरबार ने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। ऐसे में उनके सिर से भी एविक्शन की तलवार हट सकती है। लेकिन जहां एक तरप नगमा मिराजकर तीसरे तो वहीं नतालिया जानोसजेक चौथे नंबर पर नजर आईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े वोटिंग ट्रेंड को देखकर कहा जा सकता है कि इस सप्ताह नतालिया जानोसजेक के बेघर होने के मौके सबसे ज्यादा हैं। हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से टिप्पणी करना मुश्किल है। बता दें कि जैसे ही बिग बॉस 19 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए थे, तभी लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि इस सप्ताह नतालिया घर से बेघर हो सकती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article