Bigg Boss 19 Rule Changes: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस' पिछले कई कई सालों से दर्शकों का जमकर मनोरंजन करता है। सभी हर साल शो का नया सीजन लॉन्च होने का इंतजार करते हैं। अब मेकर्स 'बिग बॉस' का 19वां सीजन लेकर हाजिर होने की पूरी तैयारी में हैं। इस बार शो को हिट कराने के लिए मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अब तक बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई बड़े स्टार्स को शो ऑफर हो चुका है। हाल ही में शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है जो जनता को चौंका सकता है।
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस बार फैंस को 3 महीने बाद ही अपने टॉप 6 खिलाड़ी मिल जाएंगे। फिर अगले 2 महीने शो में पिछले सीजन के मंझे हुए खिलाड़ी घर में दाखिल होंगे। पुराने कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 19' के टॉप 6 खिलाड़ियों की नाक में दम कर इम्तिहान लेंगे। मेकर्स चाहते हैं कि 3 महीने बाद शो को दोबारा से रिस्टार्ट करेंगे। दरअसल 'बिग बॉस 19' इस बार 5 महीने लंबा चलेगा जो अब तक सबसे ज्यादा महीनों तक चलने वाला सीजन होगा। मेकर्स पूरी जान लगा रहे हैं कि दर्शकों को निराश होने का मौका ना मिले।
शो 'बिग बॉस 19' को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक खुशी मुखर्जी, अपूर्वा मुखीजा, राम कपूर, आशीष विद्यार्थी जैसे कई कलाकारों को शो में हिस्सा लेंगे के लिए न्योता भेजा गया। खबर है कि 'बिग बॉस ओटीटी 4' भी जल्द लॉन्च हो सकता है जो ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ साथ टीवी पर भी टेलिकास्ट किया जाएगा।
