टीवी मसाला

Bigg Boss 19: टीम रेड के इस हैंडसम हंक के हाथ लगी घर की सत्ता, नाम सुन दर्शक बोले- अब होगा बवाल...!!

Bigg Boss 19 This Contestant Become Captain: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। घर में बसीर अली की कैप्टेंसी का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं अब घर की सत्ता टीम रेड के एक हैंडसम हंक के हाथ लगी है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Contestant Become Captain: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचानी शुरू कर दी है। सलमान खान का 'बिग बॉस 19' अपने धमाकेदार एपिसोड के साथ रोज छोटे पर्दे पर धमाका करता नजर आ रहा है। बिग बॉस 19 में आए दिन ऐसे-ऐसे टास्क भी हो रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया, जिसमें घरवालों को दो टीम में बांटा गया। एक टीम थी टीम रेड, जिसमें प्रणित मोरे, मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, अमाल मलिक, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और अशनूर कौर शामिल थीं। वहीं दूसरी टीम थी, टीम ब्लू जिसमें गौरव खन्ना, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, नेहल चुदासमा, शहबाज बदेशा और नतालिया शामिल थीं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' के अगले कैप्टन का नाम भी सामने आ चुका है।

बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में टीम रेड और टीम ब्लू के बीच टास्क हुआ, जिसमें टीम रेड ने जीत दर्ज की। ऐसे में घर में बने असेंबली रूम में सभी घरवालों को बुलाया गया और टीम रेड में से किसी एक सदस्य को घर का कैप्टन चुनने के लिए कहा गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर लोगों ने अमाल मलिक के पक्ष में अपना वोट दिया और उन्हें 'बिग बॉस 19' का नया कैप्टन बनाया। अमाल मलिक के कैप्टन बनते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक का अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने अमाल मलिक के कैप्टन बनने पर रिएक्शन दिया, "वाह, अब होगा असली बवाल।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह! ये कैप्टेंसी के लायक भी है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "बहुत खुशी हुई, अमाल को ढेर सारी शुभकामनाएं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article