टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Eviction: सबसे पहले पैक हुआ इस कंटेस्टेंट का बोरिया-बिस्तर, फराह खान ने दिखाया बाहर का रास्ता

Bigg Boss 19 This Contestant Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से पहले कंटेस्टेंट का पत्ता कट चुका है। शो को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया है कि आखिर किस कंटेस्टेंट को तीसरे सप्ताह में बिग बॉस 19 का घर छोड़कर जाना पड़ा।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, नगमा, आवेज इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 This Contestant Evicted From Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अपनी-अपनी गेम से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाने की कोशिश कर रहा है। चाहे वह बसीर अली हों या फिर तान्या मित्तल, अक्सर कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में ही नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, सलमान खान के शो में आगे जाने का सपना एक कंटेस्टेंट का अधूरा रह गया है और उसे तीसरे सप्ताह में ही अपने घर वापिस जाना पड़ा।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे, जिसमें आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक शामिल हैं। लेकिन अब 'बिग बॉस 19' को लेकर अपडेट सामने आ रही है कि एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक को बीच में ही 'बिग बॉस 19' छोड़कर घर जाना पड़ा। उन्हें इस सप्ताह सबसे कम वोट मिले थे। बता दें कि नतालिया जानोसजेक वोटिंग ट्रेंड में भी सबसे पीछे चल रही थीं। ऐसे में अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि नतालिया को इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' से बेघर होना पड़ सकता है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से नतालिया जानोसजेक के एविक्शन पर दर्शकों के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "चलो आखिरकार।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तुम्हें पॉलैंड तक की सुखद फ्लाइट मिले नतालिया।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अब बसीर किसके साथ लव एंगल बनाएगा।" बता दें कि नतालिया जानोसजेक के अलावा नगमा मिराजकर पर भी घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन इस अपडेट को देखकर कहा जा सकता है कि नगमा मिराजकर को गेम सुधारने का एक और मौका मिल गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article