टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने बसीर अली के खिलाफ खोला मोर्चा, भड़काते हुए अमाल मलिक के भरे कान

Bigg Boss 19 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल अमाल मलिक को भड़काते हुए नजर आईं। तान्या अमाल के कान में बसीर अली के खिलाफ कहती हुई नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Update: कलर्स टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ है। जनता को 19वां सीजन काफी मजेदार लग रहा है तभी तो पहले हफ्ते शो को 1.4 रेटिंग मिली। उम्मीद है कि इतने ट्विस्ट और टर्न्स से मेकर्स को टीआरपी लिस्ट में अच्छी रेटिंग मिले। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच तमाशा तो आए दिन लगा ही रहता है कभी खाने पर तो कभी किसी और चीज को लेकर। अब हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें तान्या मित्तल अमाल मलिक से बसीर अली को लेकर बातचीत करती हुई नजर आईं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें तान्या मित्तल (Tanya Mittal) कहती हुई नजर आईं कि थोड़ा सा समझने की कोशिश करो बसीर अली गेम खेलने आया है क्यूंकी वो पहले से ही चार रियलिटी शो कर चुका है। वो लोगों को जज कर दोस्ती करता है, ऐसे में आप उस पर इमोशनली निर्भर मत होना। तुम सब को लगता होगा कि बाहर जाकर वो तुम्हारा दोस्त रहेगा मुझे नहीं लगता। मेरी लोगों के बीच पहचान ठीक है।

इसे सुन अमाल मलिक कहते हैं, 'मैंने कभी खुद आकार नहीं बोला कि भाई मेरा दोस्त बन, वो खुद मेरे और जीशान के साथ बैठने लगा।' वीडियो को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि तान्या एक मीठी छुरी है जो दो लोगों के बीच लड़ाई करा सकती है। बता दें इस हफ्ते घर से नॉमिनेट होने के लिए नतालिया जानोसजेक, मृदुल तिवारी, नगमा मिराजकर, और आवेज दरबार नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article