Bigg Boss 19: तान्या मितल ने तोड़ी नीलम गिरी और कुनिका सदानंद से दोस्ती, जीशान कादरी संग किया दुख-सुख

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें तान्या मित्तल अपने दो दोस्तों के खिलाफ जहर उगल रही हैं। कुनिका सदानंद संग भयंकर लड़ाई के बाद तान्या ने नीलम से भी दोस्ती की कन्नी काट ली है।

Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का घर-घर पसंद किए जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का मजा पूरी देश की जनता ले रही है। सलमान खान की फटकार तो घर में तमाशा जनता इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रही। पिछले सीजन से इस बार 'बिग बॉस 19' को ज्यादा प्यार मिलता हुआ नजर आया। आज के एपिसोड में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच भयंकर लड़ाई होगी। ऐसे में तान्या अब खुद को कुनिका सदानंद के साथ-साथ नीलम गिरी से दूरी बनाने लगी हैं जिसकी झलक मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर दी।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो में देखने को मिला कि तान्या मित्तल बिना किसी के नाम लिए कहती हैं 'दोस्त वो होता है जो बिना किसी मौके को देख उसे अकेला नहीं छोड़ता। वहां आप सेफ खेल रहे हो कि मुझे नहीं लड़ना उनसे। मुझे समझ में आ रहा है ये ग्रुप टूटेगा कि ये दोनों मेरे खिलाफ हो जाएंगे। अकेले बैठना पड़ेगा बस यही होगा लेकिन गेम तो खत्म नहीं होगा।' इस दौरान जीशान कादरी तान्या मित्तल की बातों पर सहमती जताते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा है कि नीलम गिरी और कुनिका सदानंद से तान्या अपनी दोस्ती खत्म करने वाली हैं।

End of Feed