Bigg Boss 19 Promo: टीवी दुनिया का घर-घर पसंद किए जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का मजा पूरी देश की जनता ले रही है। सलमान खान की फटकार तो घर में तमाशा जनता इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं कर रही। पिछले सीजन से इस बार 'बिग बॉस 19' को ज्यादा प्यार मिलता हुआ नजर आया। आज के एपिसोड में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच भयंकर लड़ाई होगी। ऐसे में तान्या अब खुद को कुनिका सदानंद के साथ-साथ नीलम गिरी से दूरी बनाने लगी हैं जिसकी झलक मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर दी।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो में देखने को मिला कि तान्या मित्तल बिना किसी के नाम लिए कहती हैं 'दोस्त वो होता है जो बिना किसी मौके को देख उसे अकेला नहीं छोड़ता। वहां आप सेफ खेल रहे हो कि मुझे नहीं लड़ना उनसे। मुझे समझ में आ रहा है ये ग्रुप टूटेगा कि ये दोनों मेरे खिलाफ हो जाएंगे। अकेले बैठना पड़ेगा बस यही होगा लेकिन गेम तो खत्म नहीं होगा।' इस दौरान जीशान कादरी तान्या मित्तल की बातों पर सहमती जताते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा है कि नीलम गिरी और कुनिका सदानंद से तान्या अपनी दोस्ती खत्म करने वाली हैं।
इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स लिखते हैं 'तान्या को दोस्ती में हुआ अकेलापन महसूस, कैसे करेंगी वो अपने रिश्तों से डील।' वहीं बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया जानोसजेक। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हो सकता है। अभी हाल ही में 'बिग बॉस 19' के घर में शहबाज बडेशा ने वाइल्डकार्ड बन एंट्री मारी।
