Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Gets This Punishment: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स रोजाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर ये भी अपडेट आया था कि घर में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच लड़ाई हो गई थी और उनकी ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। ऐसे में बिग बॉस ने घरवालों को सत्ता सौंपते हुए उनके लिए सजा तय करने का हुक्म दिया था। दोनों के लिए ऑप्शन थे कि या तो उन्हें बाहर कर दिया जाए या फिर नॉमिनेट कर दिया जाए।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के लिए सजा तय की है। बिग बॉस तक के मुताबिक, अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा को सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। पहले खबर आई थी कि उन्हें सिर्फ इस सप्ताह के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पूरे सीजन के लिए अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।
बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद के मुद्दे पर अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की लड़ाई हुई थी। कुनिका सदानंद ने सम्मान पर बात की थी, जिसपर अभिषेक बजाज ने उन्हें ताना देते हुए कहा था कि सम्मान मांगा नहीं जाता है, कमाया जाता है। इसपर शहबाज बडेशा बीच में आ गए और उन्होंने अभिषेक से कहा कि दिन में तुम उनसे हलवा मांगते हो खाने के लिए और अबे ऐसी बातें। इसी चीज पर अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूजे को धक्का भी दिया।
