टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अशनूर पर 'फेक स्वीटनेस' का आरोप लगाने वाली फरहाना-तान्या का गेम पड़ा उल्टा, अक्षय कुमार ने खोली पोल

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Tanya Mittal Game Expose By Akshay Kumar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने अशनूर कौर पर 'नकली स्वीटनेस' का आरोप लगाया। लेकिन अक्षय कुमार ने उनकी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Tanya Mittal Game Expose By Akshay Kumar: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। वहीं वीकेंड का वार पर भी मनोरंजन का डबल डोज नजर आता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर 'जॉली एलएलबी 3' की कास्ट ने भी शिरकत की। अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने बीते दिन नीलम गिरी, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच कोर्ट रूम ड्रामा कराया। वहीं आज अक्षय कुमार अशनूर कौर को कठघरे में खड़ा करने वाले हैं। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि अशनूर कौर पर आरोप लगा कि वह फेक स्वीटनेस दिखाती हैं। ऐसे में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने उन्हें निशाना बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फरहाना भट्ट ने अशनूर कौर पर आरोप लगाया कि अशनूर को बहुत बार गुस्सा आया, लेकिन वो अपने असली चेहरे को छुपाकर रख रही थी। ऐसे में अशनूर कौर ने जवाब दिया कि किसी को पसंद न करना और किसी चीज पर गुस्सा होना अलग-अलग बात होती है। वहीं तान्या मित्तल ने अशनूर कौर को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "साफ जाकर बोलो ना, क्यों सबके साथ स्वीट बनकर मुस्कुराना है।" इसपर अशनूर कौर ने जवाब दिया, "अगर कोई मुझसे पंगा नहीं ले रहा है तो मैं उस इंसान के पास लड़ने क्यों जाऊं?"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की बातें सुनने के बाद अक्षय कुमार ने कहा, "कहीं ऐसा तो नहीं है कि जब से आप दोनों ने इस घर में कदम रखा है, तब से आप दोनों ने अशनूर कौर को अपना निशाना बना लिया था।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' में अक्षय कुमार की इस बात से कई दर्शक भी सहमत नजर आए।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article