टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज की गेम का बिग बॉस ने किया अंत? हाथापाई पर दी ये कड़ी सजा

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Gets This Punishment: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज का झगड़ा हो गया था, जिसपर अब बिग बॉस ने उन्हें कड़ी सजा सुनाई है। बिग बॉस की सजा को देख कहा जा सकता है कि उनकी गेम अंत होने की कगार पर है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha And Abhishek Bajaj Gets This Punishment: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने इन दिनों मनोरंजन की दुनिया में धाक जमाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स रोजाना किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर ये भी अपडेट आया था कि घर में शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच लड़ाई हो गई थी और उनकी ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई थी। ऐसे में बिग बॉस ने घरवालों को सत्ता सौंपते हुए उनके लिए सजा तय करने का हुक्म दिया था। दोनों के लिए ऑप्शन थे कि या तो उन्हें बाहर कर दिया जाए या फिर नॉमिनेट कर दिया जाए।

वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के लिए सजा तय की है। बिग बॉस तक के मुताबिक, अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा को सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। पहले खबर आई थी कि उन्हें सिर्फ इस सप्ताह के लिए घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि पूरे सीजन के लिए अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कुनिका सदानंद के मुद्दे पर अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की लड़ाई हुई थी। कुनिका सदानंद ने सम्मान पर बात की थी, जिसपर अभिषेक बजाज ने उन्हें ताना देते हुए कहा था कि सम्मान मांगा नहीं जाता है, कमाया जाता है। इसपर शहबाज बडेशा बीच में आ गए और उन्होंने अभिषेक से कहा कि दिन में तुम उनसे हलवा मांगते हो खाने के लिए और अबे ऐसी बातें। इसी चीज पर अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा की लड़ाई शुरू हो गई। दोनों ने एक-दूजे को धक्का भी दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article