Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई का सामने आया वीडियो, कुनिका सदानंद हैं वजह

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का विवादित शो 'बिग बॉस 19' के मेकर्स ने शहबाज बडेशा और अभिषेक बजाज के बीच हुई लड़ाई का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो से आपको पता चलेगा कि आखिर वो सीन क्या था जब दोनों के बीच घर में इतना बड़ा हंगामा हुआ।

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कोई नया तमाशा होता है जिसे देख हर कोई इन्जॉय करता है। कल वीकेंड का वार में शो से नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बेघर हो गए। अब घर में कुल 15 कंटेस्टेंट बचे हैं। जैसा कि आपको मालूम है 'बिग बॉस 19' के घर में अभिषेक बजाज और शहबाज बडेशा के बीच झगड़ा हुआ था जो हाथापाई तक पहुंच गया था। अब मेकर्स ने इस पूरे तमाशे से जुदा प्रोमो शेयर किया है ये दिखाते हुए कि आखिर उसे दिन हुआ क्या। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo

Image Source: Jiohotstar reality instagram

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो कि शुरुआत अमाल मलिक से होती है जो कहते हैं, 'कुनिका सदानंद जी जो भी किचन का मामला है वो मैं संभाल लूँगा। आपकी हमेशा मैं इज्जत की हैं लेकिन आप रसोई में क्यूँ जा रही हैं जब आपका कोई उधर काम ही नहीं।' ऐसे में कुनिका कहती है आप मुझे ये इज्जत दे रहे हैं तो जवाब में अमाल ने कहा कि इज्जत देने का मतलब वो नहीं कि मैं नौकर बन जाऊं। वहीं बगल में खड़े अभिषेक बजाज कहते हैं, 'लोगों को इज्जत कमानी पड़ती है।'

End of Feed