Bigg Boss 19 में जल्द होगी दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, क्या शख्स है गौरव खन्ना के करीब?

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन आप उत्सुक हो जाएंगे। शो में जल्द ही एक और नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए क्या है ये पूरी डिटेल्स।

Bigg Boss 19 Wild Card Entry: देश का घर-घर देखे जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर राज कर रहा है। इस बार मेकर्स डेमोक्रेसी थीम के साथ लौटे हैं, जो जनता को पसंद आते हुए दिखाई दी। हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को 1.4 रेटिंग मिली है और ये एक अच्छा संकेत है आने वाले दिनों के लिए। अब कुछ देर पहले शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट हाथ लगी जो इस वीकेंड का वार में आपको देखने मिल सकती है।

Bigg Boss 19 Wild Card Entry

Image Source: Jio Hotstar

टीवी दुनिया के गलियारों में रुमर्स उड़ रहे हैं कि शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। जी हां, मेकर्स शो को चटपटा बनाने कि खातिर ही एक नए चेहरे को घर में लाएंगे। अपकमिंग वीकेंड का वार में ही सलमान खान शख्स को जनता से रूबरू कराएंगे जो काफी मजेदार होगा। खबरों के मुताबिक ये शख्स कंटेस्टेंट गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) के करीब है। अभी तक दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम सामने नहीं आया। कुल मिलाकर देखा जाए तो 'बिग बॉस 19' में फुल ऑन ड्रामा होगा। जनता दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

End of Feed