Bigg Boss 19: घर का राशन छुपाने पर सलमान खान लगाएंगे शहबाज बदेशा की लंका? वीकेंड का वार पर मचेगा बवाल

Bigg Boss 19 Update: हाल ही में बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा ने कुछ ऐसा किया कि जिससे घरवाले उनके खिलाफ हो गए। दरअसल, शहबाज ने अमाल के साथ मिलकर घर का राशन छुपा दिया था। बाद में उन्होंने ये बात मान ली लेकिन अमाल का नाम नहीं सामने आने दिया। अब ऐसी खबर सामने आई है कि वीकेंड का वार पर सलमान इस मुद्दे पर बात करेंगे।

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। टीवी से लेकर ओटीटी तक पर ये शो धमाल मचा रहा है। बता दें कि शो में हर रोज कुछ नया हो रहा है। हाल ही में शहबाज बदेशा ने अमाल मलिक के साथ मिलकर घर का राशन छुपा दिया था। इसके बाद सभी ने शहबाज को खरी खोटी सुनाई। हालांकि शहबाज ने अमाल मलिक का नाम सामने नहीं आने दिया। ये कहना गलत नहीं होगा कि शहबाज ने दोस्ती दिखाई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि वीकेंड का वार पर सलमान खान, शहबाज की तारीफ करने वाले हैं।

bigg boss 19 salman

Pic Credit- shehbaz badesha/ Salman Khan (instagram)

सलमान खान करेंगे शहबाज बदेशा की तारीफ

BBTak की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान, राशन छुपाने वाले मुद्दे पर बात करने वाले हैं। सलमान खान शहबाज की मस्ती भरे प्रैंक की तारीफ करेंगे और घर में मनोरंजन लाने के लिए उनकी सराहना करेंगे। फिर सलमान बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाएंगे, जिन्होंने शहबाज के मजेदार प्रैंक के लिए उसे सजा देने का फैसला किया। इसके बाद अमाल बताएंगे कि वह भी शहबाज के साथ थे। बता दें कि बीते हफ्ते वीकेंड के वार पर सलमान खान की जगह फराह खान ने घरवालों की क्लास लगाई थी।

End of Feed