टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के साथ होस्टिंग करते दिखेंगे अनिल कपूर, फराह खान और करण जौहर, टीवी से पहले ओटीटी पर दस्तक देगा शो

Bigg Boss 19: अगर आप कलर्स चैनल का शो बिग बॉस 19 देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो बता दें कि इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार फराह खान, अनिल कपूर और करण जौहर जैसे नामी स्टार्स सलमान खान के साथ इसे होस्ट करते दिखाई देंगे।

Image

फोटो सोर्स: कलर्स चैनल

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सालों से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है और टीवी की दुनिया का वन ऑफ द मोस्ट वॉच्ड शो बना हुआ है। जल्द ही भाईजान इस शो का 19वां सीजन लेकर दर्शकों के सामने आएंगे, जिसके लिए दर्शकों के बीच में अभी से एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। अगर बिग बॉस 19 से सामने आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स इस दफा अच्छी व्यूअरशिप के लिए शो में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। इन बदलावों में ओटीटी फर्स्ट अप्रोच और मल्टीपल होस्ट अहम हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इन बदलावों का क्या मतलब है तो परेशान मत होइए, आइए आपको तसल्ली से बताते हैं कि बिग बॉस 19 में आपको क्या-क्या बदलाव देखने को मिलेंगे...

सलमान खान ही नहीं बल्कि फराह, अनिल और करण भी करेंगे शो की होस्टिंग

मीडिया में वायरल हो रही खबरों की मानें तो बिग बॉस 19 को होस्ट करने वाले सलमान खान अकेले स्टार नहीं होंगे। मेकर्स उनके साथ-साथ इंडस्ट्री के कुछ दूसरे कलाकारों को भी साइन करने की सोच रहे हैं, जो बिग बॉस 19 को होस्ट करते दिखेंगे। बिग बॉस 19 अगस्त 2025 के आखिर से शुरू होगा और अगले 5 महीनों तक चलेगा। शो को पहले तीन महीनों तक सलमान खान होस्ट करेंगे। इसके बाद जब उनका कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो जाएगा तो मेकर्स करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर की एंट्री कराएंगे, जो होस्ट की गद्दी संभालेंगे।

फराह खान और करण जौहर पहले भी बिग बॉस में होस्ट के तौर पर नजर आ चुके हैं। इन दोनों ने भाईजान की एब्सेंस में व्यूअर्स का जमकर मनोरंजन किया है। 2025 के बिग बॉस में मेकर्स ने दर्शकों को बांधे रखने के लिए खास प्लान बनाया है, जिसके मुताबिक इस दफा मल्टीपल होस्ट्स दिखाई देंगे, जो शो में नई एनर्जी फूंकेंगे। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया है, 'बिग बॉस के मेकर्स इस सीजन को डिजिटल फर्स्ट प्रॉपर्टी बना रहे हैं, जो टीवी और ओटीटी दोनों पर दिखाया जाएगा। मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि वो नए एपिसोड को ओटीटी पर पहले रिलीज करेंगे और आधे घंटे बाद उसे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।'

बिग बॉस 19 को लेकर आई ताजा खबरों ने सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा रखा है लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि वो ऐसे बदलाव लाने जा रहे हैं। वैसे सोशल मीडिया पर जो खबरें छायी हुई हैं उन्हें देखने के बाद बिग बॉस के फैंस एक्साइटेड हैं और 19वें सीजन के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बिग बॉस का 19वां सीजन व्यूअर्स को जमकर एंटरटेन करेगा।

बिग बॉस 19 में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की लिस्ट आई सामने

अगर शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इसके लिए अपूर्वा मखीजा, पूरव झा, राज कुंद्रा, लता सबरवाल, आशीष विद्धार्थी, गौरव तनेजा, चिंकी-मिंकी, कृष्णा श्रॉफ, अर्शिफा खान, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा और ममता कुलकर्णी के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि मेकर्स या फिर कंटेस्टेंट्स में से किसी ने भी अब तक इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। वैसे आप बिग बॉस 19 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article