Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Amaal Mallik And Shehbaz Badesha: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' के फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और इन दिनों में कंटेस्टेंट्स भी अपना पुरजोर लगाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह एक बार फिर से सलमान खान ने होस्ट की गद्दी संभाल ली है। वहीं उन्होंने शो में कई कंटेस्टेंट्स को लताड़ लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अमाल मलिक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अमाल की धमकी पर तो उन्हें फटकार लगाई ही, साथ ही शहबाज बडेशा को उनका चमचा भी कहा।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सलमान खान ने "बिग बॉस 19' में अमाल मलिक का मालती चाहर के प्रति बर्ताव को भी गलत ठहराया। उन्होंने कहा, "मालती की ओर तुम्हारा बर्ताव बहुत ही अपमानजनक था। आप मजबूत लोगों से टकराओगे नहीं। बस उनकी पीठ पीछे उनकी जमकर बुराइयां करते हो। गौरव, प्रणित और फरहाना को आपने सामने से कभी फेस नहीं किया।" सलमान खान की बातें सुनकर अमाल मलिक ने जवाब दिया, "ऐसा हो ही नहीं सकता।" वहीं सलमान खान ने लताड़ते हुए कहा, "सुनना है तो सुनो, वरना मैं चुप बैठ जाता हूं।" सलमान खान का तेवर देख अमाल मलिक ने सिर झुका लिया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को फटकारते हुए सलमान खान ने आगे लिखा, "कई बार आपके पंगे हो जाते हैं, आपके एक दोस्त की वजह से वो है शहबाज। शहबाज आपको अभी तक एहसास नहीं हुआ है कि आप इसे लेकर कितने पजेसिव हो चुके हैं। जब से आप घर में आए हैं, आप सिर्फ चमचा बनकर रह गए हैं। जो हंगामा आप लोगों ने किया था कि बिग बॉस गलत हैं, मैं यहां होता तो मुख्य द्वार खुलवा देता और ऑप्शन भी नहीं देता।"
