टीवी मसाला

Bigg Boss 19: करियर बर्बाद करने वाले आरोप पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मेरे बस की बात नहीं...'

Bigg Boss 19 Salman Khan: शो 'बिग बॉस 19' के मंच पर होस्ट सलमान खान ने एक ऐसे मुद्दे पर बात कि जो पिछले कई सालों से उड़ रही हैं। करियर बर्बाद करने वाले आरोप पर सलमान खान न चुप्पी तोड़ी और बताया कि इन खबरों से क्या उन्हे फर्क पड़ता है या नहीं।

Image

Image Source: Jio Hotstar Instagram

Bigg Boss 19 Salman Khan: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के होस्ट सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फैंस भाईजान को हर वीकेंड अपनी टीवी स्क्रीन पर देखते हैं। सलमान खान 'वीकेंड का वार' पर बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट की क्लास लगाना कभी नहीं भूलते। पिछले एपिसोड में शहनाज गिल 'बिग बॉस 19' के मंच पर पहुंची। इस दौरान शहनाज ने कहा कि 'सलमान सर आपने इतनों के करियर बनाए हैं।' बस फिर सलमान खान ने अपने उपर लगे करियर खा जाने वाले इल्जाम पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मंच पर जवाब देते में सलमान खान (Salman Khan) कहते हैं 'लोगों ने मेरा मज़ाक भी उड़ाया है कि मैंने कितने करियर बर्बाद कर दिए हैं। लेकिन सच कहूँ तो, ये मेरे बस की बात नहीं है। आजकल, ये कहना एक ट्रेंड बन गया है, 'अरे, वो किसी का करियर खत्म कर देगा।' बताओ, मैंने किसका करियर बर्बाद किया है? और अगर कभी किया भी, तो वो मेरा ही होगा। कई बार, मैं चीज़ों को हाथ से जाने देता हूँ, लेकिन फिर मैं कड़ी मेहनत करके सब कुछ वापस अपने कंट्रोल में कर लेता हूँ।'

सलमान खान के इस जवाब से जनता काफी इंप्रेस भी हुई। बता दें सलमान खान जल्द ही फिल्म ' बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे जो अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी। इस समय भाईजान फिल्म और 'बिग बॉस 19' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। जैसा कि आपको मालूम है 'बिग बॉस 19' में शहनाज गिल के भी शहबाज बडेशा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article