टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज की एक गलती ने डुबोई नगमा मिराजकर-आवेज दरबार की नैय्या, खुद बिग बॉस ने किया नॉमिनेट

Bigg Boss 19 Promo Video Nagma Mirajkar And Awez Darbar Direct Nominated: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आज नॉमिनेशन की प्रक्रिया होने वाली है, जिसमें कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर कहर बरपाते नजर आएंगे। लेकिन अभिषेक बजाज की एक गलती के कारण नगमा मिराजकर और आवेज दरबार पर बिग बॉस की गाज गिर पड़ी।

Image

फोटो क्रेडिट- आवेज दरबार इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Promo Video Nagma Mirajkar And Awez Darbar Direct Nominated: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' जब से शुरू हुआ है, इसके कंटेस्टेंट्स किसी न किसी कारण चर्चा में बने ही हुए हैं। वहीं आज बिग बॉस 19 में तीसरे सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया होने वाली है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में बंटकर अपना गेम खेलना होगा। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स जी-जान लगाकर टास्क करते दिखाई दिये। लेकिन शो में दिखाया गया कि अभिषेक बजाज की एक हरकत के कारण बिग बॉस इस कदर भड़क गए कि उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स को डायरेक्ट नॉमिनेट कर दिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि बिग बॉस कहते हैं कि ये सच्चाई का आईना है। आज की नॉमिनेशन इस सप्ताह आपकी किस्मत तय करेगा। आपको दो-दो की जोड़ियों में मेरे द्वारा बुलाया जाएगा और बाकी सदस्य उनकी सच्चाई बयां करेंगे। वीडियो में दिखाया गया कि फरहाना भट्ट ने अभिषेक कुमार को 'घटिया इंसान' कहा तो वहीं तान्या मित्तल ने अशनूर कौर से कहा कि तुम्हारे अंदर मुझे घर में सबसे ज्यादा एटीट्यूड लगा है, बहुत छोटी हो यार। वहीं दूसरी ओर बसीर अली ने आवेज दरबार को कहा कि आपका तो बेड़ा पार हो जाएगा, नगमा का क्या होगा। इससे इतर नीलम गिरी ने फरहाना भट्ट से कहा कि 'दो टके की लड़की' कौन है ये सबको पता है। वहीं अमाल मलिक ने कहा कि जुबां मेरी भी गंदी रही है, लेकिन मैंने नए शब्द तुमसे सीखे हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अभिषेक बजाज मेकअप रूम की कुंडी लगा देते हैं, जिससे ध्यान भटकाने के लिए कोई न आ पाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बजाज ने नगमा मिराजकर की बारी में दरवाजा बंद कर दिया, जिससे कोई भी अंदर न आ पाए। उनके नियम के खिलाफ जाने से बिग बॉस भड़क गए और नगमा मिराजकर व आवेज दरबार को डायरेक्ट नॉमिनेट कर दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article