Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का प्रोमो सामने आया है जिसे देख लोग शॉक हो गए हैं। अमाल मलिक को घर में इस समय सबसे समझदार इंसान लग रहे हैं लेकिन तान्या ने उनको ही अपने शब्दों से मैनिपुलेट कर लेंगी बस एक कहानी सुनाकर। यहां देखिए मजेदार प्रोमो।

Bigg Boss Promo: शो 'बिग बॉस 19' में बॉलीवुड सिंगर कम्पोजर अमाल मलिक ने हिस्सा लिया है। घर में अमाल मालिक की समझदारी से लोग काफी इंप्रेस है। आए दिन अमाल सच का साथ देने के लिए घरवालों संग भीड़ जाते हैं। अभी मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है जिसमें अमाल मलिक और तान्या मित्तल नजर आ रहे हैं। तान्या अमाल को एक कहानी सुना रही है जो उन्ही के उपर है बस शब्द बदल दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 19

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से होगी जो कहती हैं, 'एक कहानी सुनाऊँ, एक गाँव में लड़का था बहुत साफ दिल का था। पर गाँव वाले जो थे उसको बहुत परेशान करते थे। तभी अमाल मलिक (Amaal Mallik) कहते हैं, 'ये कहीं मेरी कहानी तो नहीं।' दरअसल तान्या के इस कहानी में लड़का अमाल है और साफ दिल के लिए इसलिए क्यूंकी जब कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की मां पर कमेन्ट किया था तो सिर्फ वही थे जिन्होंने आवाज उठाई। इसी के साथ तान्या का परेशान करने वाले गाँव वालों से मतलब था घरवाले जो अमाल को आए दिन परेशान करते रहते हैं।

End of Feed