Bigg Boss 19: बॉलीवुड के 90 दशक की मशहूर हसीना कुनिका सदानंद इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। जी हाँ, एक्ट्रेस टीवी दुनिया का सबसे विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। कुनिका के गेम प्लान से सभी काफी इंप्रेस हो गए। अब सोशल मीडिया पर कुनिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक विवाद खड़ा कर देने वाला बयान दिया था। कुनिका के इस बयान से जनता के साथ-साथ उनके एक्स लवर कुमार सानू के बेटे जान भी खफा है। जान ने कुनिका को क्या बोला जानिए इस रिपोर्ट में।
सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नजर आ रहीं कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) कहती हैं, 'हमारी फिल्म इंडस्ट्री में रेप नहीं होते और ना मैं ऐसा मानती हूं। कहीं ना कहीं लड़की की तरफ से इशारा जरूर होता है। मैं कभी नहीं सुना कि ऐसी लड़कियों का रेप हुआ । बॉस मुझे किसी भी कीमत ओर हीरोइन नहीं बना है।' ये बयान देने के बाद कुनिका एक्टिंग भी करती हैं कि कैसे लड़कियां मर्दों को हिंट देती हैं। बस फिर लोग कुनिका को ट्रोल करने लगे और उन्हे इंटरनेट पर लताड़ते हुए नजर आए।
वहीं कुनिका की वायरल वीडियो पर कुमार सानू के बेटे जान ने लिखा, 'उन्होंने जीवन भर यही किया। शादीशुदा मर्दों के साथ और जिस किसी पर भी उसका हाथ पड़ सकता था। मुँह खोलना नहीं है ज़्यादा, बहुत धोतिया खुल जाएंगी फिर।' जान का गुस्सा इसलिए भी निकला क्यूंकी इस इंटरव्यू में कुनिका ने अपने और कुमार सानू के रिश्ते पर भी बात की थी।
