टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के कानों में भरी विद्रोह की चिंगारी, अब घर में मचेगा संग्राम

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का प्रोमो सामने आया है जिसे देख लोग शॉक हो गए हैं। अमाल मलिक को घर में इस समय सबसे समझदार इंसान लग रहे हैं लेकिन तान्या ने उनको ही अपने शब्दों से मैनिपुलेट कर लेंगी बस एक कहानी सुनाकर। यहां देखिए मजेदार प्रोमो।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss Promo: शो 'बिग बॉस 19' में बॉलीवुड सिंगर कम्पोजर अमाल मलिक ने हिस्सा लिया है। घर में अमाल मालिक की समझदारी से लोग काफी इंप्रेस है। आए दिन अमाल सच का साथ देने के लिए घरवालों संग भीड़ जाते हैं। अभी मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है जिसमें अमाल मलिक और तान्या मित्तल नजर आ रहे हैं। तान्या अमाल को एक कहानी सुना रही है जो उन्ही के उपर है बस शब्द बदल दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो कि शुरुआत तान्या मित्तल (Tanya Mittal) से होगी जो कहती हैं, 'एक कहानी सुनाऊँ, एक गाँव में लड़का था बहुत साफ दिल का था। पर गाँव वाले जो थे उसको बहुत परेशान करते थे। तभी अमाल मलिक (Amaal Mallik) कहते हैं, 'ये कहीं मेरी कहानी तो नहीं।' दरअसल तान्या के इस कहानी में लड़का अमाल है और साफ दिल के लिए इसलिए क्यूंकी जब कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की मां पर कमेन्ट किया था तो सिर्फ वही थे जिन्होंने आवाज उठाई। इसी के साथ तान्या का परेशान करने वाले गाँव वालों से मतलब था घरवाले जो अमाल को आए दिन परेशान करते रहते हैं।

इस प्रोमो में देखने को मिला कि तान्या अपनी कहानी से अमाल मलिक की आंखें खोलती हुई नजर आईं। वहीं तान्या अमाल के आँसू भी पोंछ रही थीं। देखना दिलचस्प होने वाला है कि क्या तान्या की इस हरकत से अमाल अपना व्यवहार बदल देंगे या नहीं। इसी के साथ प्रोमो देखने के बाद तान्या और अमाल की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि तान्या अपनी भोली सूरत से घरवालों को चकमा दे रही हैं। बता दें घर के नए कप्तान अमाल मलिक बने जिन्होंने अभिषेक बजाज को मात दी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article